बहराईच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान आमने-सामने आए दो समुदाय, तड़तड़ाईं गोलियां, एक की मौत

बहराइच जिले के महसी में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। डीजे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव और फिर फायरिंग शुरू हो गई। इसमें प्रतिमा विसर्जन में शामिल रेहुवा के एक युवक को गोली लग गई। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: बहराइच जिले के महसी में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। डीजे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव और फिर फायरिंग शुरू हो गई। इसमें प्रतिमा विसर्जन में शामिल रेहुवा के एक युवक को गोली लग गई। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं।

इधर, हंगामा बढ़ता देख कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी भी मौके पर भेजी गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया। विवाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुआ। बताया जाता है कि इस दौरान एक युवक राम गोपाल मिश्रा (22) को गोली लग गई। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई है।

घायल युवक की मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। जिसके मद्देनजर घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिससे किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके। विवाद के बाद शहर के घंटाघर पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस भी रोक दिया गया।

जानकारी के मुताबिक दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे बंद करने को कहा था, जिसके बाद विवाद हो गया। मौके पर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात है। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। इधर, युवक की हत्या के विरोध में लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे जाम कर दिया। हिंसक झड़प में रेहुआ मंसूर निवासी 30 वर्षीय राजन को भी गोली लगी है। जबकि तिवारी पुरवा निवासी 22 वर्षीय सुधाकर तिवारी, सिपहिया पुली निवासी दिव्यांग 42 वर्षीय सत्यवान, 52 वर्षीय अखिलेश बाजपेई आदि घायल हुए हैं।

प्रशासन ने विसर्जन के लिए जा रही सभी प्रतिमाओं पर रोक लगा दी है। उधर, घायल युवक की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में तनाव फैल गया। मेडिकल कॉलेज में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल मौजदू है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस