यूपी विधानसभा सत्र 2024 
उत्तर प्रदेश

आज से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, बजट के साथ इन मुद्दों पर गूंजेगा सदन

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में आंतरिक क्लेश की खबरों के बीच आज से यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। जिसमें मेन फोकस यूपी सरकार के पहले अनुपूरक बजट पर होगा। इसके साथ ही योगी सरकार को घेरने के लिए विपक्ष अपने मुद्दें लेकर बैठा है।

शुभम पाठक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में आंतरिक क्लेश की खबरों के बीच आज से यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। जिसमें मेन फोकस यूपी सरकार के पहले अनुपूरक बजट पर होगा। इसेक साथ ही विपक्ष द्वारा कई सारे मुद्दें पर योगी सरकार को घेरने की तैयारी भी की जाएगी।

अखिलेश के बाद यूपी के नेता प्रतिपक्ष बने माता प्रसाद पांडेय के पास भी अपने आप को साबित करने का मौका होगा, जहां वो योगी सरकार को बिजली कटौती, सूखा-बाढ़ पर घेरने का पूरा प्रयास करेंगे।

बजट पर गूंजेगी यूपी विधानसभा

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र खास होने का सबसे बड़ा कारण है बजट पेश होना। जिसके लिए पूरी उत्तर प्रदेश की जनता को इंतजार है कि इस बार योगी सरकार के पिटारे से उनके लिए क्या खास बाहर आने वाला है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 30 जुलाई को सदन में अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसके साथ ही खबर ये सामने आ रही है कि योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। संभावना है कि योगी सरकार के पहले अनुपूरक बजट का आकार करीब 2005 हजार करोड़ रुपये हो सकता है।

इस बजट में योगी सरकार अन्य विभागों की जरूरी परियोजनाओं को पूरा करने की व्यवस्था भी करेगी। वहीं, उपचुनाव के बाद पेश किए जा रहे अनुपूरक बजट में योगी सरकार प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए भी पिटारा खोल सकती है।

नेता प्रतिपक्ष का मामला

यूपी विधानसभा में शुरू होने वाले मानसून सत्र को लेकर लगातार अटलकें तेज हो रही है। जहां विपक्ष में पास कई सारे मुद्दें है जिसको लेकर वो योगी सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। इसके साथ आज नजर नए नेता प्रतिपक्ष घोषित हुए माता प्रसाद पांडेय पर होगी। पहली बार कोई नया चेहरा नेता प्रतिपक्ष के सामने समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव की कुर्सी पर सवाल पूछता नजर आएगा। बता दें कि माता प्रसाद पांडेय जैसे अनुभवी नेता सदन में सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। माता प्रसाद पांडेय के साथ सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव भी सदन में नजर आएंगे।

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर