विपक्ष की झूठी कहानी आज करूंगा पर्दाफाश, BJP विधायक प्रवीण दरेकर ने दी चेतावनी

भाजपा के विधायक प्रवीण दरेकर ने कहा कि सोमवार को वह उजागर करेंगे कि विपक्ष द्वारा कैसे झूठी कहानी गढ़ी जा रही है। राजनीति पर बात करने की बजाय बुनियादी सवालों को दरकिनार किया जाने लगा है।
BJP MLA Praveen Darekar warned I will expose the false stories of the MVA today
प्रवीण दरेकर (फोटो सौजन्य: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। सत्तापक्ष विपक्ष दोनों लोगों को अपने तरफ मोड़ने के लिए अलग अलग प्रयास करते हुए नजर आ रहे है। वहीं लोकसभा चुनाव में मुंह की खाने के बाद अब बीजेपी भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। लोकसभा चुनाव में उन्हें क्यों हार स्वीकार करनी पड़ी, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है और उपाय किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ राज्य में मराठा और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर राज्य में सियासी माहौल गरमाता नजर आ रहा है। विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार को घेर रहा है। इस बीच बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने महाविकास अघाड़ी को चेतावनी दी है।

भाजपा के विधायक प्रवीण दरेकर ने कहा कि सोमवार को वह उजागर करेंगे कि विपक्ष द्वारा कैसे झूठी कहानी गढ़ी जा रही है। राजनीति पर बात करने की बजाय बुनियादी सवालों को दरकिनार किया जाने लगा है। सरकार प्रदर्शनकारियों के रुख से सहमत है, लेकिन ओबीसी कोटे से आरक्षण देने की मांग से कोई भी राजनीतिक दल सहमत नहीं है।

आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को मराठा समुदाय को ओबीसी से आरक्षण देना चाहिए यी नहीं? इस संबंध में भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए। दरेकर ने मराठा नेता मनोज जारांगे से आग्रह किया कि वे कांग्रेस, उद्धव ठाकरे या महाविकास अघाड़ी से अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग करें।

मराठा आरक्षण पर विपक्ष नहीं कर रहा सहयोग

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार में भी कोई दो राय नहीं है। विपक्षी दल किसी भी समुदाय के पक्ष में नजर नहीं आ रहा है। उन्हें भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए। लोगों को गुमराह होने से रोकना चाहिए। राज्य में कानून व्यवस्था होनी चाहिए। अब सामाजिक तनाव और कलह समाप्त होनी चाहिए। इसके साथ ही सबकी निगाहें प्रवीण दरेकर पर भी हैं, जो सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का पर्दाफाश करेंगे कि विरोधियों द्वारा किस तरह से झूठी कहानी गढ़ी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com