सांकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड) 
उत्तर प्रदेश

'विशेष समुदाय' के लड़कों की शर्मनाक करतूत! छात्राओं की वाटर बॉटल में किया पेशाब, हो गया बड़ा एक्शन

Budaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक स्कूल में कुछ दूसरे समुदाय के छात्रों ने छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर रख दिया।

अभिषेक सिंह

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक स्कूल में कुछ दूसरे समुदाय के छात्रों ने छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर रख दिया। इस मामले में पुलिस ने छात्रों के नाबालिग होने के चलते उनके परिवार से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इसके पहले करणी सेना के नगर अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता की तहरीर पर तीन अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इस मामले में शांतिभंग की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, डीआईओएस ने भी जांच के आदेश दिए हैं।

आखिर क्या कुछ है ये पूरा मामला

चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल की कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के छात्रों ने उनकी पानी की बोतलों में पेशाब मिलाकर उनके बैग में डाल दिया। इसके अलावा, स्कूल के बाथरूम की दीवारों पर गंदे मैसेज लिखे थे। जब छात्राओं ने स्कूल मैनेजमेंट से शिकायत की, तो उनपर ध्यान नहीं दिया गया।

करणी सेना ने काटा खूब हंगामा

इसके बाद छात्राओं ने अपने परिवार वालों को इस घटना के बारे में बताया। परिवार वालों ने स्कूल मैनेजमेंट से भी बात की, लेकिन उनसे कहा गया कि वे बच्चों को स्थिति समझाएंगे। इसके बाद उन्होंने करणी सेना और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को बताया, जिससे स्कूल में हंगामा हो गया।

स्कूल मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत

स्कूल मैनेजर विनोद कुमार ने करणी सेना के शहर अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिवसेवक गुप्ता करीब 150 लोगों के साथ स्कूल में घुसे, स्टाफ के साथ बदतमीजी की और कुछ छात्रों के साथ मारपीट की। उन्होंने जबरदस्ती घंटी बजाई और स्कूल की छुट्टी कर दी।

स्कूल के मैनेजर ने भी करणी सेना के नगर अध्यक्ष पर शिकायत दर्ज कराई है। शिवसेवक गुप्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन अनजान छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनके परिवार के चार सदस्यों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

DIOS ने लिया मामले का संज्ञान

बदायूं के चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में एक 'खास समुदाय' के छात्रों द्वारा छात्राओं की बोतलों में पेशाब करने की घटना का DIOS ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की जांच तीन सदस्यों वाली कमेटी से कराने का फैसला किया है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात भी कही है।

जांच कमेटी में कौन-कौन शामिल?

डीआईओएस लालजी यादव ने बताया कि पेशाब करने की घटना की जांच तीन सदस्यों वाली कमेटी करेगी। कमेटी में GIC बदायूं के प्रिंसिपल गुलनवाज आलम, GGIC बदायूं की प्रिंसिपल अल्पना कुमार और गवर्नमेंट हाई स्कूल खुनक की प्रिंसिपल नूतन शामिल हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप