मेरठ में रानी अवंती बाई की शोभा यात्रा पर पथराव (सौजन्य सोशल मीडिया)  
उत्तर प्रदेश

मेरठ में शोभायात्रा में बच्चे के चोटिल होने से बिगड़ा माहौल, दो समुदायों में जमकर हुई मारपीट, बरसाए पत्थर

मेरठ के खैरनगर में अवंतीबाई लोधी शोभायात्रा पर पथराव के बाद यहां सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

रीना पंवार

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के संवेदनशील क्षेत्र खैरनगर में शुक्रवार रात निकाली जा रही अवंतीबाई लोधी शोभायात्रा पर कथित पथराव के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने काभी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

इस दौरान शोभायात्रा पर हमले की सूचना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कमल दत्त शर्मा समेत कई लोग बुढ़ाना गेट चौकी पर जमा हो गए। आधी रात को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा भी मौके पर पहुंचे। इससे पहले, मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक (नगर) और पुलिस अधीक्षक (अपराध) ने बड़ी मुश्किल से दोनों समुदाय के लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

बच्चे के चोटिल होने से भड़के लोग

घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने शनिवार सुबह पीटीआई-भाषा को बताया कि दो पक्षों में डीजे को लेकर विवाद हुआ था, जिसे शांत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान डीजे कैबिनेट अचानक एक बच्चे के सिर पर गिर गया था, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। खून देखकर बच्चे के समुदाय के लोग चिल्लाकर डीजे बंद करने के लिए कहने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में आपस में विवाद शुरू हो गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया।

 पथराव करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल, स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। घटना को लेकर कहीं कोई तनाव नहीं है। उनके अनुसार, अभी इस घटना को लेकर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। घटना स्थल पर पथराव करने वालों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही पथराव करने वालों की पहचान कर ली जाएगी, जिसके बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा