उत्तर प्रदेश

ग्रामीण अंचलों में बढ़ेगी खेल सुविधाएं, खेलो इंडिया योजना के तहत केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी योगी सरकार

प्रभाकर दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रामीण अंचलों में खेल सुविधाओं (Sports Facilities) के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ने खेलो इंडिया योजना (Khelo India Scheme) के अंतर्गत 6 हजार लाख रुपए से अधिक के सात प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत प्रदेश के पांच जनपदों के सात विकास खंड़ों में मिनी स्टेडियम और मल्टीपरपज हॉल के निर्माण का प्रस्ताव है। 

अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डॉ. नवनीत सहगल की अध्यक्षता में आयोजित खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में 6238.46 लाख रुपए के सात प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जाने की सहमति प्रदान की गई। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में मिनी स्टेडियम और मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत पांच जनपदों (बागपत, सहारनपुर, आगरा, कुशीनगर और प्रतापगढ़) के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विकास प्रस्ताव भेजे जाएंगे। 

अन्य जनपदों से भी मांगे गए प्रस्ताव

बागपत के विकास खंड छपरौली में 264.68 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल, सहानपुर के विकास खंड नकुड़ में 1421.93 लाख रुपए की लागत से मिनी स्टेडियम तथा विकास खंड पुवांरका में 564.01 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इसी प्रकार आगरा के विकास खंड एत्मादपुर में 2018.24 लाख रुपए से मल्टीपरपज हॉल का निर्माण, कुशीनगर के विकास खंड मोतीचक में 928.81 लाख रुपए से ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण, प्रतापगढ़ के कुंड़ा में 534.36 लाख रुपए तथा विकास खंड मानधाता में 536.44 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हाल का निर्माण कराए जाने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। इनके अलावा अन्य शेष जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द ग्रामीण स्टेडियम के प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराए जाएं।

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा