तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव, (फाइल फोटो)  
उत्तर प्रदेश

बिहार में तेजस्वी का CM बनना तय? नतीजों से पहले दिग्गज नेता ने दी शपथ की शुभकामनाएं, सियासी हलचल तेज

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी। इसके जरिए उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ये दिखाने की कोशिश की है कि विपक्षी गठबंधन एकजुट है।

मनोज आर्या

Tejashwi Yadav Birthday: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव का आज रविवार,  9 नवंबर को जन्मदिन है। उनके समर्थकों समेत तमाम नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बधाई देते हुए उन्हें बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की शुभकामनाएं दीं हैं, जिसने बिहार की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।

अखिलेश यादव ने आज सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए ये बात लिखी है। इस पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ये दिखाने की कोशिश की है कि विपक्षी गठबंधन एकजुट है।

'मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अनंत शुभकामनाएं'

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार के जनप्रिय ‘नौकरी-नायक’ युवा नेता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अनंत शुभकामनाएं!. जन्मदिन की बधाई और भी नेता दे रहे हैं लेकिन किसी ने भी इस तरह से मुख्यमंत्री की शपथ जैसा प्रयोग नहीं किया, जो इस वक्त पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन चुका है।

बता दें कि खुद अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के कई नेता बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अकेले अखिलेश यादव 20 से अधिक रैली महागठबंधन उम्मीदवारों के लिए कर चुके हैं आज चार रैलियां और करेंगे। जबकि सपा का एक भी उम्मीदवार यहां नहीं है। अपनी हर रैली में अखिलेश यादव लोगों से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील कर रहे हैं। अपने अंदाज में लोगों से संवाद करने के दौरान कहते हैं कि तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने से बिहार के युवाओं को नौकरी मिलेगी।

विपक्ष की एकजुटता का संदेश

अखिलेश यादव ने रैलियों में जिस प्रकार जनता के बीच जाकर महागठबंधन उम्मीदवारों का प्रचार किया और आज तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकमानाएं इस बात का प्रतीक है कि विपक्ष में तेजस्वी के नेतृत्व को लेकर कोई मतभेद नहीं है।

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, पांच लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी