नंद किशोर गुर्जर, (भाजपा विधायक)  
उत्तर प्रदेश

BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी, योगी सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप

भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया था कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर गोहत्याएं हो रही हैं और पुलिस फर्जी मुठभेड़ों में लोगों की हत्या कर रही है।

मनोज आर्या

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने रविवार को सरकार के खिलाफ मुखर गाजियाबाद जिले के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कारण बताओ नोटिस में नंद किशोर गुर्जर से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है कि पिछले कुछ समय से उनके द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना की जा रही है एवं उनके वक्तव्यों व कृत्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंच रहा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

बयान में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार आपको सूचित किया जाता है कि इस पत्र प्राप्ति के सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण दें, कि क्यों न आपके विरुद्ध आनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाए। भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं।

सरकारी खजाने लूट रहे अधिकारी

पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। मुख्य सचिव ने तंत्र-मंत्र कर महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) का दिमाग बांध दिया है। मुख्य सचिव दुनिया के सबसे भ्रष्ट अधिकारी हैं। नंद किशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने अयोध्या में जमीनें लूटी हैं। फटे कुर्ते में मीडिया के सामने आए भाजपा विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कपड़े फाड़े हैं।  विधायक ने कहा था कि गुरुवार को लोनी की महिलाएं ‘राम कलश यात्रा' निकाल रही थीं लेकिन पुलिस ने यात्रा को रोकने की कोशिश की, जिससे हालात बिगड़ गए। उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदेश में बड़े पैमाने पर हो रही हैं गोहत्याएं

भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया था कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर गोहत्याएं हो रही हैं और पुलिस फर्जी मुठभेड़ों में लोगों की हत्या कर रही है। इसके बाद से ही विधायक फटे कुर्ते में सार्वजनिक मंचों पर भी नजर आए। इस बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी गुर्जर के मामले को लेकर सरकार पर तंज कसा। सपा प्रमुख ने हाल की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए रविवार को कहा कि पुलिस ने उनके ही एक विधायक (लोनी सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर) के कपड़े फाड़ दिए।

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें

दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; मौके पर दमकल की गाड़ियां

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- OBC आरक्षण घटाकर मुसलमानों को कोटा देना चाहता है विपक्ष

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम