भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

मोहम्मद साहब के नाम पर बखेड़ा क्यों? BJP नेता की दो टूक, बोले- उनसे तो हर कोई प्यार करता

UP के Kanpur से शुरू हुआ 'I Love Mohammad' विवाद अब पूरे देश में फैल गया। इस मुद्दे पर BJP नेता Shahnawaz Hussain ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कुछ लोग जानबूझकर मोहम्मद के नाम पर विवाद पैदा कर रहे।

सौरभ शर्मा

Shahnawaz Hussain Remark on I Love Mohammad controversy: उत्तर प्रदेश के कानपुर से उठा 'आई लव मोहम्मद' विवाद अब धीरे-धीरे पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। इस संवेदनशील मुद्दे की आंच अब सियासत तक भी पहुंच गई है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने अपनी बेबाक राय रखी है। उन्होंने इस विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन लोगों की कड़ी निंदा की है जो मोहम्मद साहब के नाम का इस्तेमाल कर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं।

शाहनवाज हुसैन ने रविवार को आईएएनएस से हुई बातचीत में स्पष्ट कहा कि जो लोग उत्तर प्रदेश में माहौल बिगाड़ने में लगे हैं, यह बेहद दुखद है। उन्होंने कहा, "हम सभी जानते हैं कि हजरत मोहम्मद से पूरी दुनिया के लोग प्यार करते हैं। उन्हें तो पूरी दुनिया के लिए रहमत कहा जाता है।" हुसैन ने इस बात पर जोर दिया कि कुछ लोग जानबूझकर उनके नाम को विवादों में घसीट रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने शांति की अपील करते हुए कहा कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

शांति और सौहार्द सबकी जिम्मेदारी

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जो कोई भी धमकी देने या माहौल खराब करने का काम कर रहा है, वह गलत कर रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "हम सभी उनसे (मोहम्मद साहब से) प्यार करते हैं। हमारी अपील है कि इस नाम पर कोई झगड़ा-फसाद नहीं होना चाहिए।" उन्होंने इस तरह की हरकतों को समाज के लिए अनुचित बताया और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की बात कही।

बिहार की सियासत पर भी बोले

राष्ट्रीय मुद्दे पर अपनी राय रखने के साथ-साथ शाहनवाज हुसैन ने बिहार की राजनीति पर भी खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया कि बिहार की सभी महिला वोटर पूरी तरह से एनडीए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़ी हैं। उन्होंने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई 10-10 हजार रुपए की राशि से वे बहुत खुश हैं। साथ ही, पेंशन की राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1,100 रुपए कर दिया गया है, जिससे महिलाओं के बीच एनडीए गठबंधन की लोकप्रियता और बढ़ी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि आगामी चुनाव में एनडीए की ही जीत होगी। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल भ्रम फैलाने का काम करते हैं। शाहनवाज ने हाल ही में हुई अमित शाह की बिहार यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उनके आने से पूरे राज्य में एक अलग ही उत्साह का माहौल है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल