सीएम योगी, संजय निषाद (फोटो-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे संजय निषाद, बोले- फायदा नहीं तो तोड़ो गठबंधन-Video

BJP News: उत्तर प्रदेश भाजपा से गठबंधन के साथी नाराज हैं। संजय निषाद ने तो प्रेस में भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि फायदा नहीं तो गठबंधन तोड़ दें।

Saurabh Pal

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश के छोटे दल भाजपा के व्यवहार से असंतुष्ट हैं। नाराज मंत्री संजय निषाद खुलकर मैदान में उतर गए हैं। इससे पहले निषाद राज पार्टी के स्थापना दिवस पर योगी सरकार से नाराज संजय निषाद ने विधानसभा के घेराव का ऐलान किया था। उनकी मांग है कि निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाए। इसी मुद्दे पर वह प्रदेश में चुनाव लड़े थे।

संजय निषाद ने यूपी भाजपा पर नाराजगी जाहिर करते हुए साफ कहा कि यदि उन्हें (भाजपा) को लगता है कि निषाद राज पार्टी से गठबंधन का कोई फायदा नहीं है तो गठबंधन तोड़ दें। निषाद राज पार्टी के प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की फिल्डिंग सियासी दल अभी से सेट करना शुरू कर चुके हैं।

संजय निषाद क्यों हैं नाराज

प्रेस वार्ता में मंत्री संजय ने कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि हम लोगों से फायदा नहीं मिल रहा है तो गठबंधन तोड़ दें। क्यों छुटभैया नेताओं से उल्टा-पुल्टा बुलवाते रहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने जाटों को अपनी पार्टी में शामिल करके आरएलडी के खिलाफ तो राजभर नेताओं को पार्टी में शामल करके ओपी राजभर के खिलाफ बुलवाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि निषाद समाज का वोट हमने दिलवाया है। उसी प्रकार ओपी राजभर ने राजभर समुदाय का तो आरएलडी ने जाटों का वोट दिलवाया है।

भाजपा के खिलाफ छोटे दल लामबंद

संजय निषाद के इस बयान से स्पष्ट है कि भाजपा के खिलाफ यूपी NDA के सहयोगी दल लाबंद हो रहे हैं। इसमें आरएलडी, सुभासपा और निषादराज पार्टी शामिल हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट तौर पर किसी नेता का नाम नहीं लिया कौन अनाप-शनाप बोल रहा है और कौन बुलवा रहा है, मंत्री निषाद के बयानों से स्पष्ट है कि सरकार से छोटे दल नाराज जरूर हैं।

सपा साथ संजय निषाद के लिए नया नहीं

यूपी में 2027  विधानसभा चुनाव होना है, जो भाजपा के लिए काफी अहम है। इस चुनाव में योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की भी अग्निपरीक्षा है। ऐसे में छोटे दलों का भाजपा से नाराज होना योगी आदित्यनाथ को महंगा पड़ सकता है। निषाद राज पार्टी और सुभाषपा के लिए सपा का साथ कोई नया नहीं होगा। इससे पहले भी ये दोनों दल सपा के साथ गठबंधन कर चुके हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान