अखिलेश यादव, संबित पात्रा (फोटो- नवभारत डिजाइन) 
उत्तर प्रदेश

'हिंदू विरोधी अखिलेश चले जाएं विदेश', दुर्गंध-सुगंध की जंग में कूदे संबित पात्रा की सपा सुप्रीमो को नसीहत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरूवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘गौशाला में दुर्गंध' वाले बयान की आलोचना की। उन्होंने कि ऐसे लोगों को अपनी राजनीति करने के लिए कोई दूसरा देश ढूंढ लेना चाहिए।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरूवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘गौशाला में दुर्गंध' वाले बयान की आलोचना की। उन्होंने कि ऐसे लोगों को अपनी राजनीति करने के लिए कोई दूसरा देश ढूंढ लेना चाहिए, क्योंकि भारत सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी मीडिया में आई उन खबरों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा जिनमें कहा गया है कि पार्टी के विधायक राजेंद्र कुमार सिंह द्वारा संतों की तुलना ‘सांड' से की जा रही है।

अखिलेश यादव ने कन्नौज में कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में गौशालाएं बना रही है, क्योंकि उन्हें दुर्गंध पसंद है। जबकि सपा ने राज्य में अपने कार्यकाल के दौरान इत्र पार्क स्थापित किए क्योंकि उसे अच्छी खुशबू पसंद है। उन्होंने कहा ‘उन्हें दुर्गंध पसंद है, इसीलिए वे गौशाला बनवा रहे हैं। हमें खुशबू पसंद है, इसलिए हम परफ्यूम पार्क बना रहे थे।

'अखिलेश यादव की टिप्पणी भड़काऊं'

कांग्रेस विधायक सिंह ने बुधवार को सतना में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कथित तौर पर ‘साधु-संन्यासी और महामंडलेश्वर' की तुलना ‘सांड' से करते हुए आरोप लगाया था कि भाजपा ने साधु-संतों को अपने प्रचार के लिए छोड़ दिया है और वे 'दूसरों के खेत चर रहे हैं'। यादव की टिप्पणी को 'भड़काऊ' करार देते हुए भाजपा सांसद पात्रा ने कहा कि भारत सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ अखिलेश यादव को गौशाला में दुर्गंध नजर आती है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी के दोस्त और कांग्रेस विधायक को साधु संतों में सांड दिखता है। उसी कांग्रेस विधायक ने महाकुंभ के खिलाफ भी टिप्पणी की थी।

'हिंदुस्तान में राजनीति करने का हक नहीं'

उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि उनका सनातन धर्म से कोई लगाव नहीं है और वे सनातन विरोधी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं तो कहूंगा कि हिंदुस्तान में रहते हुए अगर आप सनातन का विरोध करते हैं, गाय माता से दुर्गंध लेकर संत को ‘छुट्टा सांड' कहते हैं तो आपको हिंदुस्तान में राजनीति करना छोड़ देना चाहिए। आपको उस भूमि की खोज करनी चाहिए जहां आप सनातन का अपमान कर सकें और उस देश में इसे सहन किया जाए। यह देश सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

यादव नमान पढ़ना शुरू कर दियाः गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यादव की टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की और कहा कि सपा प्रमुख को वोटों में विश्वास है, धर्म में नहीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जैसे लोग जरूरत पड़ने पर वोट के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। सिंह ने संसद परिसर में ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘उन्होंने (यादव) नमाज पढ़ना शुरू कर दिया है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान