संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे पर जुटी भीड़  (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

यूपी के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा; यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, 20 से 25 यात्री घायल

Sambhal Bus Accident: संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर खिरनी टोल प्लाजा और लहरावन के बीच डबल डेकर बस पलटने से 20 से 25 यात्री घायल हो गए। पटियाला से बिहार जा रही बस में बच्चों समेत कई यात्री सवार थे।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Sambhal Ganga Expressway Accident: यूपी के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 25 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों में बच्चे भी शामिल है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल संभल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस पंजाब के पटियाला से बिहार के लिए जा रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

खिरनी टोल प्लाजा और लहरावन के बीच हुआ हादसा

जानकारी के मुताबित यह दर्दनाक हादसा संभल जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर गंगा एक्सप्रेसवे पर स्थित खिरनी टोल प्लाजा और लहरावन के बीच हुई। यहां बुधवार सुबह यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और देखते-देखते सड़क दूसरी तरफ पलट गई।

अचानक हादसे के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बता दें कि घायल यात्रियों में बच्चे भी शामिल हैं।

कैसे हुआ यह बड़ा हादसा?

बता दें कि उपचार के दौरान हादसे में घायल बिहार के सुपौल जिले के गौरगंज निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। यात्रियों के ठसा-ठस भरे होने के कारण काफी दिक्कत भी हो रही थी। दुर्घटनाग्रस्त बस में करीब डेढ़ सौ यात्री सवार थे और उनके साथ उनके बैग और सामान भी रखे हुए थे। इतनी भीड़ में बस में बैठने के लिए पर्याप्त जगह भी नहीं थी, इसके बावजूद बस में यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया।

मुकेश ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करते हैं, वह पटियाला से बिहार लौट रहे थे। हादसे के दौरान वे बस की खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। मुकेश कुमार के मुताबिक घायलों की संख्या 50 से अधिक है।

सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी का बयान

दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, घायलों के उपचार के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की पर्याप्त टीम लगाई गई है। सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में घायल 20 से 22 लोगों को अस्पताल लाया गया था। सभी का उपचार चल रहा है। सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास है। यहां छह डॉक्टरों सहित अस्पताल का पूरा स्टाफ घायलों के उपचार में जुटा हुआ है।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब