UP के पूर्व सीएम व सपा चीफ अखिलेश यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

2027 में बनेगी सपा की सरकार, अखिलेश बोले- BJP को हराकर उत्तर प्रदेश को बचाना है

UP के EX-CM व सपा मुखिया Akhilesh Yadav ने BJP पर हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता की भयानक स्थिति हो गई है। सरकार ने लूट की पराकाष्ठा पार कर दीं।

सौरभ शर्मा

Akhilesh government attacks BJP: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराकर उत्तर प्रदेश को बचाना है। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बुलंदशहर और हापुड़ जनपदों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार में लूट की पराकाष्ठा है। हर विभाग, हर कार्य में भ्रष्टाचार है। ये लोग जिलों-जिलों में सरकारी जमीनों, तालाबों, गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से किसान, नौजवान, महिलाएं और व्यापारी सभी परेशान हैं। आम जनमानस भाजपा के खिलाफ है। इस सरकार में पीडीए समाज का लगातार अपमान हो रहा है। यह सरकार पीडीए समाज को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को तैयार है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की कोई चाल नहीं चल सकेगी।

सपा के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच रहे

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के प्रत्याशी बिना सर्वे के नहीं घोषित किए जाएंगे। जीतने वाले प्रत्याशियों को ही चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच रहे। मतदाताओं के संपर्क में रहें। भाजपा से सावधान रहना है। वह वोट काटने की भी साजिश कर सकती है। सपा के कार्यकर्ता उनके के षडयंत्रों पर नजर रखे। नेताओं, कार्यकर्ताओं को बहुत काम करना होगा। वोट बनवाना, वोट बचाना, वोट पड़वाना और वोट गिनवाना। सभी कार्यों को लेकर सजग रहना होगा, तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा।

सारे वादे हवा-हवाई बनकर रह गए

उन्होंने कहा कि इस सरकार में महंगाई बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार पर कोई अंकुश नहीं है। थाना, तहसील में उगाही चल रही है। नौजवानों के लिए नौकरियां नहीं रह गई हैं। प्रदेश में न कोई पूंजी निवेश आ रहा है और न ही कोई उद्योग लग रहा है। जो बड़े-बड़े वादे किए गए थे वे हवा हवाई बनकर रह गए हैं। कोई बड़ा उद्योगपति बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए यहां आने को तैयार नहीं है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला