देवबंद के दारुल उलूम में अब जा सकेंगी महिलाएं, शर्तों के साथ एंट्री पर हटा बैन 
उत्तर प्रदेश

देवबंद के दारुल उलूम में अब जा सकेंगी महिलाएं, शर्तों के साथ एंट्री पर हटा बैन

दारुल उलूम प्रबंधन ने महिलाओं की एंट्री पर बैन लगाने का अपना फैसला अब वापस ले लिया है। मुस्लिम शिक्षण संस्थान दारुल उलूम में महिलाओं की एंट्री पर मई के महीने में बैन लगाया गया था।

अर्पित शुक्ला

सहारनपुर: सहारनपुर के देवबंद के दारुल उलूम प्रबंधन ने दारुल उलूम में महिलाओं की एंट्री पर बैन लगाया था, जिसको अब हटा दिया गया है। दारुल उलूम प्रबंधन ने महिलाओं की एंट्री पर बैन लगाने का अपना फैसला अब वापस ले लिया है। मुस्लिम शिक्षण संस्थान दारुल उलूम में महिलाओं की एंट्री पर मई के महीने में बैन लगाया गया था। बैन लगाने के पीछे का कारण यह बताया गया था कि महिलाएं परिसर में आकर फोटो खींचती हैं तथा रील बनाती हैं जिससे दूसरे बच्चों की पढ़ाई डिस्टर्ब होती थी। इसी वजह से यह फैसला लिया गया था। हालांकि, अब इस फैसले को बदल दिया गया है।

क्या हैं शर्तें

इस फैसले के बाद अब महिलाएं भी दारुल उलूम में एंट्री कर सकेंगी, लेकिन एंट्री की शर्तों को सख्त कर दिया गया है। दारुल उलूम में महिलाओं को केवल उनके पति के साथ एंट्री दी जाएगी। साथ ही दो घंटे का विजिटर पास बनवाना होगा। दारुल उलूम के अंदर फोटो खींचने तथा वीडियो बनाने पर पाबंदी लगाई गई है। संस्था के परिसर में बैठकर खाना खाने पर भी रोक लगाई गई है।

क्यों लगाई गई थी पाबंदी

दारुल उलूम में जिस वक्त महिलाओं की एंट्री बैन की गई थी, उस समय इसकी वजह बताते हुए मस्जिद के मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा था कि यह फैसला सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो को देखते हुए लिया जा रहा है। दारुल उलूम में महिलाओं की एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई है। यहां आने वाली महिलाएं रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करती थीं, जिस वजह से पूरे देश में यहां की छवि खराब हो रही थी। यहां पढ़ें –  पुणे में एकनाथ शिंदे ने VBA अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर से की मुलाकात

कब हुई थी इसकी स्थापना

दारुल उलूम देवबंद की स्थापना 31 मई 1866 में हुई थी। दारुल उलूम की स्थापना मुहम्मद कासिम नानौतवी , फजलुर रहमान उस्मानी और सैय्यद मुहम्मद आबिद ने मिलकर की थी। महमूद देवबंदी इसके पहले शिक्षक थे तथा महमूद हसन देवबंदी यहां के पहले छात्र थे।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी