सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) 
उत्तर प्रदेश

बांदा में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक समेत तीन की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मचा कोहराम

Banda Road Accident: उत्तर प्रदेश के बांदा में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक समेत तीन लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। अतर्रा-ओरन मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से यह हादसा हुआ।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Three Killed In Banda Road Accident:  यूपी के बांदा से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसमें अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड बांटकर लौट रहे युवक समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। अतर्रा ओरन मार्ग पर सोमवार रात दो बाईकों की आमने सामने टक्कर में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। बताया जा रहा है कि बिसंडा के ग्राम चौसड़ निवासी 22 वर्षीय रामजी की एक जुलाई को शादी होनी थी। सोमवार की रात वह अपनी शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था।

मामा की शादी में शामिल होने आया था

वहीं दूसरी तरफ गांव के राजू (38) अपने ननिहाल आए राहुल (16) को बाइक पर बैठकर किराने की दुकान जा रहा था। रात लगभग 9:30 बजे हउली बारा के पास हादसा हुआ। जिसमें तीनों की मौत हो गई। राहुल अपने मामा सुनील की 24 जून को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए आया था।

परिवारों में मचा कोहराम

वह अधिकतर समय ननिहाल में ही रहता था। राजू खेत करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह घर का इकलौता था। वहीं रामजी अपने पिता के साथ खेती और मजदूरी दोनों करता था। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बिसंडा थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज