भूसे से लदा ट्रक बोलेरो गाड़ी पर पलटा (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

Watch: भूसे से लदा ट्रक बोलेरो गाड़ी पर पलटा, ड्राइवर की दबकर मौत, देखें दिल दहलाने वाला VIDEO

Rampur Accident Bolero Driver Dead: ओवरलोडिंग के खिलाफ भले ही सरकार कितने भी अभियान चलाए और कितने भी दावे करे. लेकिन जमीनी हकीकत अलग ही है। इसका अंदाजा रामपुर में हुए हादसे से लगाया जा सकता है।

अर्पित शुक्ला

Rampur Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के रामपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें भूसे से भरा एक ट्रक उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ बोलेरो पर पलट गया, जिससे बोलेरो के ड्राइवर की मौत हो गई। यह हादसा थाना क्षेत्र गंज के पास हुआ। इस घटना ने एक बार फिर ट्रकों और बड़े वाहनों में ओवरलोडिंग को लेकर बहस छेड़ दी है, क्योंकि सरकार ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़े दावे करती है, लेकिन वास्तविकता कुछ और ही नजर आती है।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक रामपुर, विद्यासागर मिश्री ने बताया कि थाना क्षेत्र गंज में पहाड़ी गेट के पास एक भूसा से लदा ट्रक बोलेरो पर पलट गया, जिससे बोलेरो चालक की दबकर मौत हो गई।

देखें वाीडियो

सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कोतवाली, गंज, सिविल लाइंस के साथ-साथ सीओ सिटी और सीओ स्वर भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रक को क्रेन और जेसीबी की मदद से हटाया गया और मृत बोलेरो चालक को निकाला गया।

बोलेरो गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। एक मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

हादसे का वीडियो हो रहा है वायरल

इस हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रक पीछे से आकर बोलेरो से टकराया और फिर जब ट्रक बोलेरो के बराबर था, तो मुड़ते हुए पलट गया, जिससे ट्रक पूरी तरह बोलेरो पर गिर गया और बोलेरो दबकर पूरी तरह से नष्ट हो गई। इस हादसे में बोलेरो के ड्राइवर की दबकर मौत हो गई।

एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

हादसे की सूचना मिलने के बाद एसपी विद्यासागर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सड़क के दोनों ओर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद नैनीताल रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। सूचना मिलते ही शहर के तीनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालात को देखते हुए एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

UP Chunav 2027: योगी बोले- CM फेस कौन है, सब जानते हैं; केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी