लखनऊ में राजा भैया की पत्नी ने काटा हंगामा (सोर्स- वीडियो) 
उत्तर प्रदेश

राजा भैया की पत्नी ने काटा हंगामा, सामने आया CCTV वीडियो, जानें क्या है माजरा?

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह अपनी मां से मिलने बहन के लखनऊ स्थित घर पहुंची थीं लेकिन जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। साध्वी ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ​​राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने देर रात लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा किया। बीती रात वह अपनी मां से मिलने बहन साध्वी सिंह के लखनऊ स्थित घर पहुंचीं लेकिन जब घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक यह मामला हजरतगंज के सिल्वर ओक अपार्टमेंट का है। मामला बढ़ता देख पुलिस ने बीच-बचाव किया।

बताया जा रहा है कि भानवी सिंह अपनी मां से मिलने बहन के घर पहुंची थीं लेकिन जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। साध्वी ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भानवी घर पर आती रहती हैं और उनके माता-पिता व बहन को धमकाती रहती हैं। वह आए दिन प्रॉपर्टी के मामले को लेकर विवाद करती रहती हैं।

क्यों आगबबूला हो गई भानवी सिंह?

पुलिस के अनुसार राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह मंगलवार की देर रात अपनी बहन के घर पहुंचीं लेकिन दरवाजा न खुलने पर वह आगबबूला हो गईं। हालांकि उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ चुका है। जिसमें भानवी सिंह हंगामा करती नजर आ रही हैं। पुलिस के पहुंचने के बाद भानवी काफी मशक्कत के बाद शांत हुईं।

लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद

आपको बता दें कि राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। उन्होंने राजा भैया पर अवैध संबंध, मारपीट समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं दोनों के बीच तलाक का केस भी दिल्ली के साकेत कोर्ट में काफी समय से लंबित है। इस विवाद को लेकर राजा भैया ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दोनों की शादी साल 1994 में हुई थी।

राजा भैया लगातार सातवीं बार कुंडा से निर्दलीय विधायक हैं। 2022 चुनाव से पहले उन्होंने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया था। वह पार्टी के विधायक हैं। वह पूर्व में अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, राजनाथ सिंह की सरकारों में मंत्री भी रह चुके हैं। राजा भैया प्रतापगढ़ की भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे हैं।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह