SP leader IP Singh Statment For UP Election: कांग्रेस और सपा का गठबंधन ऐसा है, जो लोकसभा चुनाव में साथ होता लेकिन जब विधान सभा चुनाव की बारी आती है तो ये गठबंधन बेवफा हो जाता है। यूपी में विधान सभा चुनाव नजदीक है और अब दोनों पार्टी के नेता अपनी पार्टी को सुपीरियर बताने में जुट गए है। इसी बीच सपा नेता आईपी सिंह ने बड़ा देते हुए कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि लुटियंस कांग्रेसियों यूपी की 403 सीटों पर चुनाव लड़ो, अगली पांच पुश्तों से अब कोई तथाकथित गांधी पीएम नहीं बनेगा।
उन्होंने आगे कहा 1989 से गांधी परिवार को पीएम की कुर्सी नसीब नहीं हुई है और आगे कई दशकों तक नसीब होने वाली नहीं है। ये तंज यही नहीं रूका सिंह ने आगे कहा कांग्रेसी दिल्ली में बैठकर दिन में ही मुंगेरी लाल ले हसीन सपने देखते हैं।
आईपी सिंह ने कहा कि लुटियंस कांग्रेस के स्वयंभू रणनीतिकारों से सीधा सवाल पूछता हूं। उत्तर प्रदेश में अगर इतना ही जनाधार है तो आप 403 सीटों पर अकेले क्यों नहीं चुनाव लड़ते हैं। लड़ना चाहिए अपनी ताकत आजमानी चाहिए। कब तक गठबंधन और बैसाखी और राजनीतिक इवेंट के सहारे जनता को बरगलाने की कोशिश करते रहेंगे? पार्टी के साथ-साथ उन्होंने राहुल गांधी पर भी सवाल उठाते हुए पूछा राहुल को राजनीति में आए ढाई दशक बीत गए पीढ़िया बदल गई लेकिन राहुल या फिर उनकी पार्टी को हासिल क्या हुआ?
असल में यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने एक बयान में कहा कि यूपी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस 150 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ेगी। इसको लेकर आईपी सिंह ने X पर एक पोस्ट लिखकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई है।
वो लिखते हैं कि सिर्फ कैमरे, मंच,और बड़े-बड़े बयान राजनीति में जनाधार नहीं बनाते। जनाधार सड़क पर संघर्ष, बूथ पर संगठन और जनता के बीच लगातार मौजूदगी से बनता है और रही कांग्रेस-भाजपा के कथित ‘पैक्ट’ की बात—तो यह आरोप नहीं, जनता के सामने उठ रहा एक राजनीतिक सवाल है।
कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि उसकी राजनीति वास्तव में किसके लिए और किस दिशा में है। सपा मध्यप्रदेश में 120 सीटों पर अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी कैंडिडेट का चयन शुरू हो चुका है। अंततः फैसला मंच नहीं, जनता की अदालत करती है। विनाश काले विपरीत बुद्धि