सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी झड़प सोर्स- सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश

Raebareli News: रायबरेली SP ऑफिस में सपा कार्यकर्ताओं पर बरसे लात-घूंसे और थप्पड़, पुलिस से तीखी झड़प- VIDEO

Raebareli SP Workers Clash With Police: रायबरेली में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी झड़प देखने को मिली। SP दफ्तर में सपा कार्यकर्ताओं में जमकर चले लात-घूंसे।

अमन मौर्या

Raebareli SP Office Police Viral Video: रायबरेली जिले में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस देखने को मिली। एसपी ऑफिस में पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग भागते नजर आए।

बता दें कि आज सुबह 11 बजे फिरोज गांधी कॉलेज कैंपस में सपा की तरफ से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था। इसका ABVP कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बंद किया गेट

सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के अंदर से गेट बंद कर लिया। इसके बाद वे लोग कॉलेज के बाहर ही धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे सपा नेताओं को हटाने के लिए जब पुलिस पहुंची, उसी समय सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और पुलिस इंस्पेक्टर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एसपी ऑफिस में हुआ हंगामा

इसके बाद करीब 2:30 बजे सपा कार्यकर्ता इंस्पेक्टर की शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस पर वहां मौजूद पुलिसवाले कार्यकर्ताओं को समझा ही रहे थे कि उसी समय सपा विधायक राहुल लोधी की पुलिसवालों से धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद पुलिसवालों ने सपा कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोग भागते भी नजर आए।

पुलिस ने चलाए लात-घूंसे

एसपी ऑफिस में शिकायत करने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह को हटाने की मांग पर अड़ गए। वहीं, एसपी कार्यालय के सामने ही ABVP कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे गए। एसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को पुलिस ने हटाने का प्रयास किया।

इस दौरान एसपी ऑफिस पहुंचे सपा विधायक राहुल लोधी और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसवालों ने लात-घूंसे और थप्पड़ मारते हुए सपा कार्यकर्ताओं को एसपी ऑफिस परिसर से बाहर खदेड़ दिया। इसके बाद शाम 5 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज चौराहे पर पुलिस के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच