प्रिया सरोज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

रिंकू सिंह के साथ AI फोटो वायरल होने पर भड़क उठीं सांसद प्रिया सरोज, 2 BJP नेताओं पर ठोंकी FIR

Priya Saroj AI photo controversy: सांसद प्रिया सरोज की मंगेतर रिंकू सिंह के साथ AI फोटो पोस्ट करने के मामले में बीजेपी मीडिया प्रभारी समेत दो लोगों पर गंभीर मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है।

अमन मौर्या

FIR Against BJP Media In-Charge: उत्तर प्रदेश की चर्चित सांसद प्रिया सरोज की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी समेत दो लोगों पर एफआईआर दर्ज हुआ है। अपने लाइफस्टाइल और रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाली प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। सांसद प्रिया सरोज के अनुसार, मंगेतर रिंकू सिंह के साथ एआई जनरेटेड फोटो उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से किया गया था।

मामले में केस दर्ज होने के बाद सांसद प्रिया सरोज ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट में 'नकली तस्वीर, नाकाम साजिश, भाजपा फिर से नाकाम' कैप्शन के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह सोची-समझी साजिश: प्रिया सरोज

समाजवादी पार्टी से लोकसभा सांसद प्रिया सरोज ने बुधवार को जौनपुर साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। संसद में सदस्य होने के साथ ही एक महिला होने के नाते उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया। यह उनको बदनाम करने की एक सोची समझी साजिश है।

सांसद प्रिया सरोज ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा कि वह वर्तमान संसद सदस्य हैं। चुनी गई एक महिला प्रतिनिधि के साथ सार्वजनिक जीवन में निशाना बनाने वाले ऐसे आचरण को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने से एक स्पष्ट संदेश जाएगा।

12 गंभीर धाराओं में केस दर्ज

बता दें कि जौनपुर जिले के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह और विशाल सिंह की ID से सपा सांसद प्रिया सरोज की मंगेतर रिंकू सिंह के साथ एआई जनरेटेड आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की गई थी। सांसद प्रिया सरोज ने इस पोस्ट के URL और स्क्रीनशॉट के साथ जौनपुर साइबर क्राइम थाने में लिखित शिकायत दर्ज करके सख्त कार्रवाई की मांग की।  सांसद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दोनो आरोपियों पर आईटी एक्ट समेत बीएनएस की 12 गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

फिलहाल, सांसद प्रिया सरोज की शिकायत के बाद जौनपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया और अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है। केस दर्ज होने के बाद भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह द्वारा पोस्ट डिलीट कर दिया गया।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा