कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक चयन परिणाम (सोर्स- AI)
प्रयागराज

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 10 सितंबर तक जारी हो सकता है अंतिम चयन परिणाम, 5369 पदों पर हुआ था चयन

UPSSSC Result 2026: UPSSSC कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III भर्ती का अंतिम चयन परिणाम 10 सितंबर 2026 तक जारी होने की संभावना है। 5369 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम 10 सितंबर 2026 तक घोषित किए जाने की संभावना है। आयोग के मुताबिक परिणाम जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

अभ्यर्थियों से संयम बरतने की अपील

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि परिणाम को लेकर किसी तरह की अफवाह या अपुष्ट सूचना पर भरोसा न करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले अप्रमाणित संदेशों से भी दूर रहने को कहा गया है।

आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी सूचना

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा, परिणाम और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर ही प्रकाशित की जाएंगी। अभ्यर्थी किसी अन्य स्रोत से मिली जानकारी के आधार पर निर्णय न लें।

5369 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2023 के तहत वर्तमान में कुल 5369 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए लिखित परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित हुई थी। परीक्षा में 2,43,981 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

अगस्त 2025 में जारी हुई अंतिम उत्तर-कुंजी

लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर-कुंजी 3 जुलाई 2025 को वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। विशेषज्ञों की रिपोर्ट 21 जुलाई 2025 को आयोग को मिली, जिसके बाद अंतिम उत्तर-कुंजी 30 अगस्त 2025 को जारी की गई।

लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर 90,336 अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा के लिए अर्ह घोषित किया गया। उनका परिणाम और कटऑफ 8 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था।

नवंबर से दिसंबर तक हुई टंकण परीक्षा

अर्ह अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा 23 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण में अभ्यर्थियों के अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई।

26,570 अभ्यर्थियों के अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया

आयोग के अनुसार टंकण परीक्षा के बाद कुल 26,570 अभ्यर्थियों से संबंधित अभिलेख 6 जून 2026 तक आयोग स्तर पर प्राप्त किए गए। अब अंतिम चयन परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।

परिणाम को लेकर बढ़ी उम्मीद

आयोग की ओर से 10 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करने की जानकारी के बाद हजारों अभ्यर्थियों को अंतिम चयन परिणाम का इंतजार है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परिणाम के लिए केवल आयोग की अधिकृत वेबसाइट और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी मौजूद

पेलेट गन केस में आर-पार के मूड में राहुल गांधी, बोले- न्याय मिलने तक नहीं हटूंगा, BJP ने बताया अराजकता

साहिल के शरीर में 200 छर्रे, राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस स्टेशन पर धरना, बोले- बिना FIR के नहीं हटेंगे

शांति चाहते हैं, तो युद्ध की तैयारी करें...पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने पाकिस्तान और चीन को लेकर दी बड़ी चेतावनी

48 घंटे में गिरफ्तारी वरना... जयपुर में CJP टीम पर हमले के बाद मदन दिलावर पर आई आंच, आशुतोष ने बताया जिम्मेदार