प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स- AI जनरेटेड)
प्रयागराज

यूपी में TGT भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आयोग ने बदला पोर्टल, अब इन डिग्री वालों को भी मौका

UP TGT Recruitment: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती प्रक्रिया में दो अतिरिक्त शैक्षिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर प्रदान किया है।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • टीजीटी भर्ती में अब शास्त्री (संस्कृत) की डिग्री वाले भी आवेदन कर सकेंगे

  • बीए-बीएड और बीएससी-बीएड डिग्रीधारकों को भी आवेदन का मौका मिलेगा

  • शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दोनों योग्यताओं के विकल्प ऑनलाइन पोर्टल पर जोड़े

TGT Shastri BEd Eligibility: उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में दो अतिरिक्त शैक्षिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर प्रदान किया है।

अब संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से शास्त्री (संस्कृत) की उपाधि प्राप्त अभ्यर्थियों के साथ चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड और बीएससी-बीएड कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने इन दोनों योग्यताओं के विकल्प अपने ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए हैं।

शासन के आदेश के बाद खुला आवेदन का विकल्प

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि टीजीटी भर्ती का विज्ञापन 23 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री (संस्कृत) की उपाधि प्राप्त अभ्यर्थियों और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम वाले अभ्यर्थियों को पोर्टल पर अपनी शैक्षिक योग्यता का विकल्प नहीं मिल रहा था। इस संबंध में शासन के आदेश और आयोग के निर्णय के क्रम में आवश्यक व्यवस्था की गई है।

13 नवंबर के शासनादेश के अनुपालन में फैसला

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-5 की ओर से 13 नवंबर 2026 को जारी शासनादेश संख्या 1570/15-05-2026-1600(42)/2026 के अनुपालन में शास्त्री (संस्कृत) योग्यताधारी अभ्यर्थियों को आवेदन का विकल्प दिया गया है। वहीं, आयोग के निर्णय के क्रम में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड और बीएससी-बीएड डिग्रीधारकों के लिए भी पोर्टल पर विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

पात्र अभ्यर्थी अब कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि टीचर भर्ती की दोनों श्रेणियों के पात्र और इच्छुक अभ्यर्थी अब अपनी शैक्षिक अर्हता के अनुरूप विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपनी वास्तविक शैक्षिक योग्यता के अनुसार विकल्प चुनने की सलाह दी है। इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जो पहले पोर्टल पर संबंधित योग्यता का विकल्प उपलब्ध नहीं होने के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

Aaj Ka Mausam: श्रीनगर में पारा -0.2°C पहुंचा; दिल्ली-यूपी में कोहरा और विदर्भ-MP में बारिश का अलर्ट

लतीफ भट को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी; बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने आतंकी को बताया शहीद

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर