प्रयागराज में TGT-PGT अभ्यर्थियों का आमरण अनशन सोर्स- नवभारत लाइव
प्रयागराज

TGT-PGT Protest: पुराने पैटर्न पर अड़े अभ्यर्थी, प्रयागराज में आमरण अनशन पर बैठे छात्र; छात्रा की बिगड़ी तबीयत

UP TGT PGT Exam Pattern Protest: प्रयागराज में TGT-PGT को पुराने पैटर्न पर कराने की मांग तेज हो गई है। पत्थर गिरजाघर पर पांच छात्र-छात्राओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, अमन मौर्या

Prayagraj Students Hunger Strike: टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा को पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न के आधार पर कराने की मांग को लेकर प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं धरने पर बैठे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर पांच छात्र-छात्राओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

इसी बीच एक अनशनकारी छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर सिविल लाइंस पुलिस उसे इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गई। आंदोलनकारी छात्रों ने आगे बड़े आंदोलन की तैयारी की भी बात कही है।

आमरण अनशन के दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ी

आंदोलन के तहत पांच छात्र-छात्राएं आमरण अनशन पर बैठे हैं। अनशन के दौरान एक छात्रा की तबीयत बेहद खराब हो गई। स्थिति को देखते हुए सिविल लाइंस थाने की पुलिस उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गई, जहां उसका उपचार कराया गया। इसके बावजूद आंदोलनकारी छात्र अपनी मांग पर कायम हैं।

धरना स्थल पर छात्राओं ने संगीत और गायन के माध्यम से भी अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य किसी तरह का टकराव पैदा करना नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार तक अपनी मांग पहुंचाना है। छात्र पुराने पैटर्न पर कम से कम दो अवसर देने की मांग कर रहे हैं।

प्रयागराज में TGT-PGT अभ्यर्थियों का आमरण अनशन

पुरानी नियमावली से दो अवसर देने की मांग

प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि टीजीटी-पीजीटी भर्ती की प्रक्रिया में नियम और परीक्षा पैटर्न में बदलाव से लंबे समय से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। छात्रों की मांग है कि नई व्यवस्था लागू करने से पहले पुराने अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखा जाए। उनका कहना है कि सरकार कम से कम दो अवसर पुराने पैटर्न के आधार पर उपलब्ध कराए, ताकि पहले से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अचानक हुए बदलाव का नुकसान न उठाना पड़े।

छात्रों का कहना है कि उन्होंने पुरानी नियमावली के अनुसार अपनी तैयारी की है। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया के बीच नियमों में बदलाव उनके लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। इसी मांग को लेकर धरना स्थल पर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रयागराज में TGT-PGT अभ्यर्थियों का आमरण अनशन

मिर्जापुर से मां के समर्थन में पहुंचे नाबालिग भाई बहन

आंदोलन को समर्थन देने के लिए मिर्जापुर से दो नाबालिग भाई बहन अपनी मां के साथ पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पहुंचे। दोनों ने सरकार से प्रतियोगी छात्रों की मांग पर विचार करने और पुराने पैटर्न के आधार पर परीक्षा कराने की अपील की।

धरना स्थल पर मौजूद छात्रों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रतियोगी छात्र महाआंदोलन की तैयारी की बात कह रहे हैं। फिलहाल धरना और आमरण अनशन जारी है और छात्रों की नजर सरकार की ओर से होने वाली पहल पर है।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को तोहफा, EPFO की कवरेज सीमा 15 से 25 हजार किया गया; 51 लाख कर्मचारियों को लाभ

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन पीएम नरेंद्र मोदी, जानवरों के साथ ऐसे वक्त बिताते हैं

अमेरिकी टैरिफ वाले दांव पर भारत की दो टूक, एनर्जी सुरक्षा के लिए उठाएगा सभी जरूरी कदम

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS