उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद सोर्स- सोशल मीडिया
प्रयागराज

UP Board: 9वीं से 12वीं की किताबों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, पोर्टल से होगी डिलीवरी; जानें डिटेल्स

UP Board Textbooks NCERT Pattern: यूपी बोर्ड की किताबें अब NCERT की तर्ज पर मिलेंगी। हर जिले में डीलर बनेंगे। घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा उपलब्ध होगी।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, अमन मौर्या

UP Board Books Home Delivery Portal: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) अब विद्यार्थियों तक पाठ्यपुस्तकों की आसान और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी में है। एनसीईआरटी की तर्ज पर प्रदेश के सभी जिलों में पुस्तकोंजी के डीलर तय किए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूल खुलने के समय विद्यार्थियों को उनकी निर्धारित किताबें आसानी से मिल सकें।

शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए किताबों की छपाई की प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू करने की तैयारी है।

अक्टूबर में टेंडर, जनवरी में बाजार में आएंगी किताबें

यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा नौ से 12 तक की पाठ्यपुस्तकों के प्रकाशन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। किताबों की छपाई का टेंडर अक्टूबर में होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रकाशन का कार्य तेजी से कराया जाएगा और जनवरी 2027 में किताबें बाजार में उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

जनवरी के अंतिम सप्ताह तक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी है। बोर्ड का प्रयास है कि विद्यार्थियों को सत्र शुरू होने के साथ ही आवश्यक पाठ्यसामग्री मिल जाए और पढ़ाई प्रभावित न हो।

कक्षा नौ से 12 तक इन विषयों की होंगी किताबें

बोर्ड के अनुसार, हाईस्कूल स्तर पर अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, लेखाशास्त्र, मनोविज्ञान और गृह विज्ञान सहित विभिन्न विषयों की किताबें तैयार कराई जाएंगी। इनका उपयोग राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए किया जाएगा।

ऑनलाइन ऑर्डर कर घर बैठे मंगा सकेंगे किताबें

दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी पुस्तकें आसानी से उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन होम डिलीवरी की व्यवस्था प्रस्तावित है। अधिकृत प्रकाशकों के सहयोग से ऑनलाइन माध्यम से कक्षा नौ और दस की किताबें मंगाने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए Pioneerbooks.in नाम से ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है।

विद्यार्थी अपनी आवश्यकता के अनुसार पुस्तक सेट का चयन कर संबंधित ऑनलाइन विक्रय पृष्ठ से ऑर्डर कर सकेंगे। इससे किताबों के लिए बाजारों में भटकने की समस्या कम होने की उम्मीद है।

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?