कानपुर में कुत्तों का खौफनाक हमला: तीन खूंखार रॉटविलर ने महिला को नोचा, डिलीवरी बॉय ने बचाई जान

Rottweiler Dog Attack In Uttar Pradesh: कानपुर में 3 पालतू रॉटविलर कुत्तों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया और उसे घर से सड़क तक घसीटते हुए ले गए। डिलीवरी बॉय की बहादुरी से महिला की जान बच सकी।
kanpur-rottweiler-dog-attack-woman-delivery-boy-rescue
पीड़ित महिला (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Pet Rottweiler Dog Attack In Kanpur: यूपी के कानपुर से एक खौफनाक घटना सामने आई है। कांग्रेसी नेता के भाई के घर पर तीन रॉटविलर कुत्ते पले हैं। शनिवार शाम तीनों रॉटविलर कुत्तों ने गीता नाम की महिला पर हमला कर दिया। खूंखार कुत्तों ने घर भीतर हमला किया और महिला को घसीटते हुए सड़क तक ले आए। महिला की चीखपुकार से हड़कंप मच गया। लेकिन किसी की हिम्मत नहीं पड़ी कि महिला को बचा ले।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक डिलीवरी बॉय ने हिम्मत दिखाई। उसने ईंट और पत्थर फेंक कर मारे, तब जाकर महिला उनके जबड़े से छूट सकी। पीड़ित महिला के शरीर पर 13 गहरे घाव हैं। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि यह ग्रेड- 3 डॉग बाइट का मामला है। यह बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। फिलहाल महिला का उपचार हैलट अस्पताल में चल रहा है।

काम की बात करने पहुंची थी

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घाऊखेड़ा निवासी महिला अपनी एक महिला मित्र के साथ शाम के वक्त कांग्रेस नेता अजय बिग के भाई अशोक बिग के घर पर काम करने और खाना बनाने की बात करने पहुंची थी। जब घर से निकलने वाली थी तो इसी दौरान तीनों कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया।

बेटियां अस्पताल लेकर पहुंची

गीता कुछ समझ पाती कुत्तों ने उसके हाथ और पैरों को जबड़े से दाब लिया। देखते ही देखते तीनों कुत्ते उसे सड़क तक घसीटते हुए ले गए। डिलीवरी बॉय के साथ मोहल्ले कुछ लड़के और आ गए। उन्होंने बैट और स्टंप की मदद से कुत्तों को भगाया और गीता की जान बचाई। घटना की जानकारी होने पर गीता की बेटियां बॉबी और तेजस्वी स्कूटी से मां को कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंची।

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

गीता की हालत गंभीर बनी हुई थी। इस लिए डॉक्टरों ने उन्हें हैलेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गीता के पति ज्योति प्रकाश प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। डॉक्टरों का कहना था कि दस मिनट लेट हो जाती तो महिला की जान जा सकती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला खून से लथपथ थी। उसके शरीर के कपड़े फट गए थे, तो दुपट्टे से उसका शरीर ढका। चकेरी थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com