प्रयागराज से तीन विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ी  (सोर्स : नवभारत लाइव)
प्रयागराज

दिसंबर से रेल यात्रियों को राहत: प्रयागराज से उधना, असरवा और वलसाड के लिए 17 अतिरिक्त फेरे

Three Special Trains Extended Prayagraj: तीन विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ी, झिंझक और डभौरा स्टेशन पर भी मिलेगा ठहराव, इससे इन स्टेशनों के आसपास रहने वाले यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • प्रयागराज-वलसाड के बीच चलने वाली इन ट्रेनों के कुल 17 अतिरिक्त फेरे

  • प्रयागराज-असरवा विशेष ट्रेन को झिंझक और डभौरा स्टेशन पर ठहराव

  • सूबेदारगंज-उधना विशेष ट्रेन 30 नवंबर से 24 दिसंबर

Operation For Three Special Trains From Prayagraj Extended : दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ और आवागमन की सुविधा को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने तीन विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे संचालित करने का निर्णय लिया है।सूबेदारगंज-उधना, प्रयागराज-असरवा और प्रयागराज-वलसाड के बीच चलने वाली इन ट्रेनों के कुल 17 अतिरिक्त फेरे होंगे।

इसके साथ ही प्रयागराज-असरवा विशेष ट्रेन को झिंझक और प्रयागराज-वलसाड विशेष ट्रेन को डभौरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। इससे इन स्टेशनों के आसपास रहने वाले यात्रियों को भी दूसरे शहरों तक आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

सूबेदारगंज-उधना के आठ अतिरिक्त फेरे

गाड़ी संख्या 04155 सूबेदारगंज-उधना विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को 30 नवंबर से 24 दिसंबर तक संचालित होगी। इस अवधि में इसके आठ अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। वापसी में गाड़ी संख्या 04156 उधना-सूबेदारगंज विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को एक दिसंबर से 25 दिसंबर तक आठ अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें दो एसएलआरडी, सात सामान्य श्रेणी, 11 स्लीपर और दो एसी तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। इस ट्रेन से गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

प्रयागराज-असरवा पांच फेरे चलेगी, झिंझक में भी रुकेगी

गाड़ी संख्या 04165 प्रयागराज-असरवा विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को दो दिसंबर से 30 दिसंबर तक पांच अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04166 असरवा-प्रयागराज विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को तीन दिसंबर से 31 दिसंबर तक संचालित होगी। इस ट्रेन में दो एसएलआरडी, नौ सामान्य श्रेणी, 10 स्लीपर और एक एसी तृतीय श्रेणी सहित कुल 22 कोच होंगे।

रेल प्रशासन ने इस ट्रेन को झिंझक स्टेशन पर भी अतिरिक्त ठहराव दिया है। प्रयागराज से असरवा जाने वाली ट्रेन झिंझक स्टेशन पर सुबह 8:53 से 8:55 बजे तक रुकेगी। वहीं, असरवा से प्रयागराज आने वाली ट्रेन का ठहराव सुबह 5:53 से 5:57 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह सुविधा दो दिसंबर से 30 दिसंबर और तीन दिसंबर से 31 दिसंबर तक क्रमशः लागू रहेगी।

वलसाड के लिए चार अतिरिक्त फेरे, डभौरा में ठहराव

गाड़ी संख्या 04189 प्रयागराज-वलसाड विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को छह दिसंबर से 27 दिसंबर तक चार अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04190 वलसाड-प्रयागराज विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सात दिसंबर से 28 दिसंबर तक चार अतिरिक्त फेरे संचालित करेगी। इस ट्रेन में दो एसएलआरडी, सात सामान्य श्रेणी, 12 स्लीपर और एक एसी तृतीय श्रेणी सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

इस ट्रेन को डभौरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। प्रयागराज से वलसाड जाने वाली ट्रेन शाम 7:40 से 7:42 बजे तक और वलसाड से प्रयागराज आने वाली ट्रेन शाम 5:42 से 5:45 बजे तक डभौरा स्टेशन पर रुकेगी।

यह व्यवस्था छह दिसंबर से 27 दिसंबर और सात दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। रेल प्रशासन के इस फैसले से दिसंबर में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटों और सुविधाजनक ठहराव का लाभ मिल सकेगा।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत