प्रयागराज में लगे राहुल गांधी के विवादित पोस्टर्स सौजन्य-एक्स
प्रयागराज

कब आओगे मेरे राहुल... प्रयागराज दौरे से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, छात्रों के मुद्दों पर घिरे राहुल गांधी, PHOTOS

Prayagraj Poster War: यूपी में राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले पोस्टर वॉर शुरू हो गया। झारखंड छात्रों के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर सवाल उठाते पोस्टर चर्चा में हैं।

प्रिया जैस

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: उत्तर प्रदेश में शनिवार को राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले पोस्टर वॉर शुरू हो गया। एक ओर तो कांग्रेस पार्टी ने प्रयागराज में राहुल गांधी के स्वागत में पोस्टर लगाए तो है। तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में राहुल गांधी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। इन पोस्टर्स ने प्रयागराज में सियासी हलचल मचा दी है।

इन विवादित पोस्टर्स में राहुल गांधी पर झारखंड से जुड़े मुद्दे को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आज होने वाले "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम से पहले, शहर में कई जगहों पर झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आलोचना करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं।

प्रयागराज में लगे पोस्टर

एक पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ लिखा है - "नीट पर हाइपोक्रेसी की भी सीमा होती है... प्रयागराज वाव...झारखंड छी।"

नीट हीपोक्रेसी की सीमा

झारखंड जाने से क्यों घबराए?

एक पोस्टर में लिखा है, "जो भाग कर प्रयागराज आए, वह झारखंड जाने से क्यों घबराए?" दूसरे पोस्टर में पूछा गया है, "जब झारखंड के छात्र न्याय मांग रहे हैं, राहुल प्रयागराज ड्रामा करने क्यों आए?"

झारखंड पर बोलने से क्यों घबराए

कब आओगे मेरे राहुल

एक अन्य पोस्टर में लिखा है, "कब आओगे मेरे राहुल, तुम्हें झारखंड बुलाता है।" इन पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर भी है।

कब आओगे मेरे राहुल

पोस्टर में किसी पार्टी का नाम नहीं

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से ठीक पहले सामने आए इन विवादित पोस्टरों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि रातों-रात यह पोस्टर लगाए गए है। हालांकि, इन पोस्टरों पर किसी भी संगठन, व्यक्ति या किसी पॉलिटिकल पार्टी का नाम नहीं लिखा है।

प्रयागराज में सियासी हलचल तेज

इस कारण इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी कि आखिर यह पोस्टर किसने लगवाए है। फिलहाल, इन पोस्टरों को लेकर शहर भर में चर्चा तेज है और सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल भी तेज हो गई है।

आपको जानकारी दें, कि राहुल गांधी आज यानी शनिवार 8 अगस्त को प्रयागराज में कांग्रेस के 'गूंज' कार्यक्रम के तहत यहां के छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में नीट पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बात की जाएगी। राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के कई चौराहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए हैं।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना