अभ्यर्थियों का आंदोलन (सोर्स- फोटो नवभारत)
प्रयागराज

TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन 18वें दिन भी जारी, शिक्षा निदेशालय के गेट पर तालाबंदी के विरोध में राष्ट्रगान

Student Protest: TGT PGT परीक्षा पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न से की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन 18वें दिन भी जारी रहा। शिक्षा निदेशालय के गेट बंद होने पर छात्रों ने राष्ट्रगान गाकर विरोध जताया।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

Prayagraj TGT PGT Student Protest: टीजीटी-पीजीटी परीक्षा पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न से कराने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन बुधवार को 18वें दिन भी जारी रहा। पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल से शिक्षा निदेशालय पहुंचे अभ्यर्थी पिछले दो दिनों से निदेशालय के बाहर धरना दे रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि शासन-प्रशासन उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लेने के बजाय आंदोलन और अनशन समाप्त कराने पर जोर दे रहा है। बुधवार को शिक्षा निदेशालय के गेट बंद किए जाने के विरोध में छात्रों ने गेट के सामने राष्ट्रगान गाया और नारेबाजी की।

16वें दिन शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे छात्र

प्रतियोगी छात्र पिछले 18 दिनों से टीजीटी-पीजीटी परीक्षा को पुरानी व्यवस्था के तहत कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के 16वें दिन छात्रों ने पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल से निकलकर शिक्षा निदेशालय का रुख किया था। इसके बाद से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी निदेशालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। छात्रों का कहना है कि उनकी मांग पर अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।

मौखिक आश्वासन के बजाय लिखित भरोसे की मांग

आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उन्हें मौखिक आश्वासन मिला है, लेकिन वे अपनी मांगों के संबंध में लिखित आश्वासन चाहते हैं। छात्रों का आरोप है कि लिखित आश्वासन के लिए लगातार मांग किए जाने के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट पहल नहीं हुई है। छात्रों ने कहा कि लिखित आश्वासन मिलने तक अनशन और आंदोलन जारी रहेगा।

गेट बंद होने पर छात्रों ने गाया राष्ट्रगान

शिक्षा निदेशालय पहुंचने के बाद छात्रों को परिसर में प्रवेश से रोकने के लिए गेट बंद किए जाने को लेकर भी विवाद बना हुआ है। छात्रों का आरोप है कि निदेशालय के गेट पर तालाबंदी कर उन्हें अंदर जाने से रोका जा रहा है।

बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं गेट पर पहुंचे और तालाबंदी के विरोध में राष्ट्रगान गाया। इसके बाद छात्रों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें दोहराईं। छात्रों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।

आंदोलन जारी रखने पर अड़े छात्र

प्रतियोगी छात्रों ने कहा कि जब तक पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न से टीजीटी-पीजीटी परीक्षा कराने को लेकर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों का आरोप है कि शासन-प्रशासन वार्ता के जरिए समाधान निकालने के बजाय उन्हें अनशन समाप्त करने के लिए मनाने का प्रयास कर रहा है। वहीं, शिक्षा निदेशालय के बाहर छात्रों की मौजूदगी के कारण आंदोलन लगातार जारी है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना