Prayagraj News: शिक्षा निदेशालय में लगी भीषण आग, कई प्रमुख दस्तावेज जलकर राख

प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय में रविवार की सुबह दो डिपार्टमेंट में आग लग गई। घटना से अफरातफरी मच गई। आग के कारण कई सारे दस्तावेज जलकर राख हो गए। दमकल की तीन गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
प्रयागराज शिक्षा निदेशालय में लगी आग
प्रयागराज शिक्षा निदेशालय में लगी आग
Published on: 
Updated on: 
प्रयागराज: प्रयागराज में रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय के दो डिपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर बुला ली गईं। तेज उठ रही लपटों पर किसी तरह काबू पा लिया गया है। घटना में कई सारे दस्तावेज जल गए हैं।
दफ्तर में आग लगने की घटना सुबह की ही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चपरासी ने एक डिपार्टमेंट से धुएं का गुबार उठते देखा तो आग लगने का शोर मचाया। इसके बाद और भी स्टाफ आ गए। घटना की जानकारी निदेशालय के बड़ेे अधिकारियों को देने के साथ फायरब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। कुछ ही देर में अधिकारी और दमकल पहुंचे। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

कई दस्तावेज और फर्नीचर जल गए

शिक्षा निदेशालय में आग लगने के कारण कई जरूरी कागजात और फाइलों के अलावा कमरों में रखे फर्नीचर भी जलकर राख हो हए। प्रारंभिक जांच की बात करें तो घटना में दस्तावेजों के भारी नुकसान होने की जानकारी दी गई है। हालांकि अभी आग में क्या-क्या जल गया उसका आंकलन अभी विस्तार से किया जाना बाकी है।

पांच हजार स्कूलों की फाइलें जलीं

बताया जा रहा है कि जिन कक्षों में आग की घटना हुई थी वहां पर करीब 5 हजार स्कूलों का कॉन्फिडेशियल फाइलें भी रखी हुई थीं। इन कई सारी फाइलें जल भी गई हैं। इन आंकड़ों की भरपाई कैसे होगी यह भी निदेशालय के सामने बड़ी समस्या होगी। इनकी बैकअप फाइलें कहीं होंगी तो शायग उन्हें फिर से मेनटेन किया जा सकेगा।

शॉटसर्किट से आग लगने की संभावना

आग कैसे लगी इसकी फिलहाल कोई अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सूत्रों की माने तो शॉटसर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित की गई है। वह इस घटना की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी।   मद्देनजर निगरानी बढ़ा दी गई है। घटना की जानकारी पर निदेशालय के अन्य कर्मचारी भी दफ्तर पहुंच गए थे।