प्रयागराज डीएम (सोर्स- सोशल मीडिया)
प्रयागराज

प्रयागराज में कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद, बारिश और जलभराव को देखते हुए आदेश जारी

Prayagraj School News: प्रयागराज में रेड अलर्ट और लगातार बारिश के चलते 26 सितंबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए आदेश जारी किया है।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

Prayagraj School Holiday: मौसम विभाग की ओर से प्रयागराज के लिए जारी रेड अलर्ट और लगातार हो रही बारिश के बीच जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश के अनुपालन में 26 सितंबर 2026 को कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित विद्यालयों को इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग द्वारा जनपद प्रयागराज के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही जिले में लगातार बारिश और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने माना है कि खराब मौसम में बच्चों का विद्यालय तक पहुंचना और वापस घर लौटना जोखिमपूर्ण हो सकता है।

प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक अवकाश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में अवकाश रहेगा। आदेश प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा। यानी छोटे बच्चों से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूल नहीं जाना होगा।

बारिश और जलभराव से बढ़ी परेशानी

प्रयागराज में पिछले कुछ समय से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार बारिश के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन रही है। निचले इलाकों में पानी भरने से आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। बारिश के दौरान तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने जैसी मौसमी परिस्थितियां भी लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकती हैं। ऐसे में बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश

बीएसए कार्यालय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्यों को आदेश की जानकारी देते हुए इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। प्रशासन का जोर फिलहाल विद्यार्थियों की सुरक्षा पर है। अभिभावकों से भी अपील है कि बारिश और जलभराव की स्थिति में बच्चों को सुरक्षित रखें और मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक आवाजाही से बचें।

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल