डिप्टी सीएम केशव मौर्य (फोटो नवभारत) 
प्रयागराज

प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें

Deputy CM Keshav Prasad Maurya: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या राम मंदिर मामले की एसआईटी जांच पर कहा कि लोगों को जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। अखिलेश यादव बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Deputy CM Keshav Prasad Maurya Statement: अयोध्या राम मंदिर में चंदा घोटाले को लेकर जांच कर रही एसआईटी की जांच की अवधि 15 दिन बढाए जाने को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा है कि अयोध्या राम मंदिर की जो घटना घटी है, उस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और एसआईटी अपनी जांच भी कर रही है।

उन्होंने कहा कि लोगों को जांच रिपोर्ट आने का इंतजार करना चाहिए। डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा है कि विपक्ष को श्री राम जन्मभूमि मामले में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा बीजेपी के लिए नेशन फर्स्ट नहीं बल्कि डोनेशन फर्स्ट बताए जाने और बीजेपी के शब्दकोश में धर्म और शर्म न होने के आरोपों पर डिप्टी सीएम ने पलटवार किया है।

चढावे की चोरी के खिलाफ जांच चल रही

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अखिलेश यादव जो बयान बाजी कर रहे हैं उससे समाजवादी पार्टी और रसातल में जा रही है। अयोध्या राम मंदिर में जिन लोगों ने कर्मचारियों के रूप में सेवा दी और चढावे की चोरी की है, उनके खिलाफ जांच चल रही है।

उन्होंने कहा कि यह घटना पीड़ा जनक है। डिप्टी सीएम ने चंपत राय का बचाव करते हुए कहा है कि श्री राम जन्मभूमि के लिए जिन लोगों ने तपस्वी के रूप में काम किया है उसमें चंपत राय जी शामिल हैं और जो अन्य लोग उसका हिस्सा रहे हैं उन्हें इस प्रकार की घटना को लेकर दुख है।

उन्होंने कहा कि इसे जितना बड़ा चर्चा का विषय बनाया जा रहा है उसका कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जो चोरी और गलत करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होती है इस मामले में भी कार्रवाई हो रही है।

अखिलेश यादव बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे

वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव के चंदा चोरी के आरोपियों को बीजेपी द्वारा बचाने के आरोपों पर भी डिप्टी सीएम ने पलटवार किया है। एक बार फिर से उन्होंने अखिलेश यादव के परिवार को रामद्रोही परिवार बताया है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव इसलिए ऐसे सवाल उठाते हैं क्योंकि वह स्वयं चाहते हैं कि राम जन्मभूमि की जगह बाबरी मस्जिद बन जाए। लेकिन उनकी चाहत पूरी नहीं हुई और वहां पर भव्य रामलला का मंदिर बन गया है।

उत्तर प्रदेश में 2027 में तीसरी बार बीजेपी की ही सरकार बनेगी

वहीं कांग्रेस के नए प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम द्वारा विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर दिए गए बयान पर डिप्टी सीएम ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह कहती है कि चाहे सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर लड़ें या अलग-अलग चुनाव लड़ें। उत्तर प्रदेश में 2027 में तीसरी बार बीजेपी की भारी बहुमत के साथ सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बिल्कुल कमजोर हो गया है उसमें अब कुछ बचा नहीं है।

वहीं आज पूरे प्रदेश में शुरू हो रही बीवी जी राम जी योजना को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भी डिप्टी सीएम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी गरीबों और गांव का विकास बगैर भ्रष्टाचार के नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में गांव के विकास में कोई लीकेज नहीं हो रहा है। इसलिए अब विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित उत्तर प्रदेश का विकसित गांव बनने जा रहा है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट; YSRCP सांसद अविनाश रेड्डी के घर ED की रेड

Explainer: वंदे मातरम् पर क्यों नहीं थम रहा सियासी विवाद, जानिए जिन्ना के खत और कांग्रेस के फैसले का सच

पैलेट गन केस में कहां पहुंची जांच? पार्लियमेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे राहुल गांधी, DCP से की मीटिंग

हैदराबाद एस्टन मार्टिन हादसा: सांसद के 21 साल के आरोपी बेटे को मिली जमानत, तेज रफ्तार से युवती की ली थी जान

सिलीगुड़ी में अमित शाह का आज बड़ा कार्यक्रम, SSB परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, जवानों से करेंगे बातचीत