कानपुर में रामनवमी का जश्न रोकने पर भारी बवाल (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

Watch: योगी राज में UP बन रहा बंगाल? पुलिस ने रोका रामनवमी का जश्न तो भड़क उठे लोग, बोले- हिंदुस्तान है या पाकिस्तान- देखें VIDEO

आरोप है कि डीसीपी आरती सिंह ने साउंड वापस करने के बजाय टेंट भी उखाड़ने का आदेश दे दिया। इससे पहले भी डीसीपी शारदानगर से आठ और रोशननगर से छह साउंड जब्त करवा चुकी थीं। मामला जानकारी में आने के बाद हिंदू संगठनों ने...

अभिषेक सिंह

कानपुर: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। बीजेपी को प्रखर हिंदूवादी विचारधारा के लिए जाना भी जाता है। लेकिन कानपुर में रामनवमी के मौके पर योगी आदित्यनाथ के महकमें के अंडर आने वाली पुलिस ने कुछ ऐसा किया कि सरकार और पार्टी दोनों ही हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गई। इस दौरान जमकर बवाल भी देखने को मिला।

बता दें कि कानपुर के रावतपुर में रामनवमी के जुलूस निकलने से एक दिन पहले यानी शनिवार को पुलिस ने लाउडस्पीकर जब्त किए तो नाराज हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रामलला मंदिर रोड को जाम कर दिया। स्थानीय पुलिस की सूचना पर जोन की फोर्स के साथ डीसीपी पश्चिम मौके पर पहुंची तो पुलिस और लोगों के बीच भी जमकर विवाद हुआ।

एक आदेश और शुरू हो गया हंगामा

शनिवार की शाम करीब सात बजे से शुरू हुआ यह हंगामा देर रात एक बजे तक चलता रहा। रावतपुर गांव, के अलावा गणेशनगर, मसवानपुर में रामनवमी को लेकर हिंदू संगठनों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर टेंट लगाने के साथ लाउड स्पीकर भी लगा रखे थे। लेकिन शाम करीब 7:30 बजे डीसीपी पश्चिम आरती सिंह रावतपुर पहुंचीं। उन्होंने डीजे बंद करवाया और करीब 10 साउंड जब्त कर अपनी गाड़ी में लदवा लिए।

डीसीपी ने दिया टेंट उखाड़ने का आदेश

आरोप है कि डीसीपी आरती सिंह ने साउंड वापस करने के बजाय टेंट भी उखाड़ने का आदेश दे दिया। इससे पहले भी डीसीपी शारदानगर से आठ और रोशननगर से छह साउंड जब्त करवा चुकी थीं। मामला जानकारी में आने के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस के इस एक्शन के जानकारी व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर कर दी।

व्हाट्सएप पर पुलिस कार्रवाई की बात फैलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग रावतपुर गांव पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या हजारों में बदल गई। इसके बाद चौराहे पर जमकर नारेबाजी और हंगामा देखने को मिला।

क्या बोले स्थानीय विधायक

पुलिस ने रामनवमी कमेटी की बैठक बगैर जनप्रतिनिधियों की जानकारी दिए ही कर ली। इसमें उन्होंने एक जुलूस में सिर्फ दो साउंड लगाने का नियम तय कर लिया। जिसकी सूचना स्थानीय कमेटियों के लोगों को नहीं मिल पाई। अगर प्रॉपर इसकी जानकारी सभी कमेटियों को मिलती तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। सभी लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

एसीपी ने कहा दी गई थी जानकारी

रामनवमी के आयोजकों के साथ पिछले कई दिनों से बैठक की जा रही थी। इसमें साउंड को लेकर हाईकोर्ट की ओर से जारी दिशा-निर्देश की जानकारी दी गई थी। यह भी बताया गया था कि एक जुलूस में दो साउंड से ज्यादा के इस्तेमाल को कोर्ट की अवहेलना माना जाएगा। कार्रवाई की जाएगी।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान