पीएम मोदी ने सपा पर कसा तंज, फोटो: सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

‘...अपनी साइकिल लेकर भाग जाएंगे सपा वाले', अखिलेश यादव पर हमलावर हुए पीएम मोदी

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में हैं। यहां पीएम-किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करते हुए पीएम ने पहले की सरकारों पर हमला बोला है।

प्रतीक पाण्डेय

PM Modi in Varanasi: पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में किसानों के नाम पर एक घोषणा का पूरा होना भी मुश्किल हुआ करता था लेकिन भाजपा सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। हमारी सरकार के पक्के इरादों का उदाहरण 'पीएम-किसान सम्मान निधि' बन चुकी है।

वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब साल 2019 में किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत हुई तब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे विकास विरोधी दल अफवाहें फैला रहे थे। पीएम ने कहा, ‘यह दल लोगों को गुमराह कर रहे थे, किसानों को उलझन में डाल रहे थे। कोई कहता था कि ये भले योजना लाएं लेकिन जैसे ही 2019 का चुनाव जाएगा सब बंद होगा। यही नहीं पीएम ने जो पैसा जमा किया है वो भी वापस ले लेंगे।’

विपक्ष पर जमकर हमलावर हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा, "ये देश का दुर्भाग्य है कि गर्त में डूबे विरोधी मानसिकता वाले लोग ऐसी झूठी सच्चाई को लेकर जी रहे हैं। ये केवल किसानों और देश के लोगों से झूठ बोल सकते हैं। क्या इतने सालों में एक भी किसान सम्मान निधि की किस्त बंद हुई है? आजतक किसान सम्मान निधि की किस्त बिना ब्रेक के जारी है। पौने चार लाख करोड़ रुपए किसानों के खातों में अबतक भेजे जा चुके हैं। केवल उत्तर प्रदेश में ही किसानों को 90,000 करोड़ रुपए से ज्यादा भेजे गए हैं।"

…साइकिल लेकर भाग जाएंगे सपाई

पीएम ने कहा कि कृषि अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर सरकार का जोर है। हम लखपति दीदी अभियान चला रहे हैं और देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का हमारा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समाजवादी पार्टी वाले आंकड़ा सुनकर ही साइकिल लेकर भाग जाएंगे।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने दूसरी बार देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि इस बार किसानों के खाते में भेजे गए। काशी के 2.21 लाख किसानों को इसका लाभ मिला। उन्होंने 18 जून 2024 को 9.26 करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि भेजी थी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला