हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी।  सोर्स: फोटो नवभारत
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में 2 साल के बच्चे की मौत, 5 लोग झुलसे; गैस सिलेंडर में आग लगने से हादसा

Pilibhit News: पीलीभीत के एक घर में गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इस हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। वहीं पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए। गैस लीकेज की आशंका जताई जा रही है।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights

  • पीलीभीत के एक घर में सिलेंडर में आग लगी

  • हादसे में 1 बच्चे की मौत और 5 लोग घायल हुए

  • सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है

Pilibhit Gas Cylinder Fire: पीलीभीत जिले के पूरनपुर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इस हादसे में झुलसकर दो साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि चपेट में आकर परिवार के 5 लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना से अफरा तफरी मच गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, गैस लीकेज होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

दरअसल कोतवाली पूरनपुर नगर के मोहल्ला बमनपुरी के रहने वाले नरेश जोशी पुत्र रघुवीर प्रसाद के घर के किचन में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग भड़क गई और किचन में आग की लपटे उठने लगी। आग की तेज लपटो की चपेट में आने से नरेश जोशी, उनका 14 वर्षीय पुत्र वासु, 9 वर्षीय पुत्री माही और उनकी पत्नी ज्योति झुलस गईं। 

2 साल की मासूम की मौत

हादसे में सागर जोशी की करीब 2 वर्षीय पुत्री विष्टी की जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सागर की पुत्री नरेश के घर खेलने आई थी। तभी इस हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम और इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम व संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई। घायलों को उपचार के लिए 108 एबुलेंस से अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाल पवन पांडेय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, फिलहाल पीलीभीत पुलिस मामले की जांच कर रही है, कारणों का पता लगाया जा रहा है।

SIR Row: सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी नेताओं को झटका, कागजी कमियों के कारण सुनवाई टली

Delhi Protest: कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर दिल्ली पुलिस को अदालत ने किया तलब, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर तक टली

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव