OP Rajbhar Samajwadi Party Split Claim: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी टूट के दावे सामने आ रहे है। सरकार में मंत्री और सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी में टूट का बड़ा दावा किया है। उन्होंने नेताओं का नाम लेकर टूट होने की बड़ी बात कही।
राजभर ने 'बागी बलिया' के बाद इस बार मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा और सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का नाम लिया है। राजभर ने कहा कि बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा (शिवपाल यादव) ही बनेगा, क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकता है।
ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए लिखा, मुरादाबाद के MP PDA इवेंट में नहीं आए, हैं ना? "अहीर से पिटना," "माइनॉरिटी से पिटना" (SP वालों से) अब सब उससे दूरी बना रहे हैं। MP ने मना कर दिया, है ना? बाद में, वो कह रही होंगी कि उन्हें इन्फॉर्म नहीं किया गया, नोटिस नहीं मिला, उनसे छिपाया गया।
ओमप्रकाश राजभर ने आगे लिखा, क्या सच में ऐसा हुआ था? बस मेरी बात मान लो। बगावत और बागियों को उनकी लीडरशिप "बागी बलिया" की जमीन से ही मिलेगी, क्योंकि ब्राह्मण सब कुछ भूल सकता है! लेकिन बेइज्जती नहीं।
इस दौरान ओपी राजभर ने सपा नेता रामगोपाल यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा, जहां तक घमंडी रामगोपाल यादव और मेरे और डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों की बात है, तो पूरे बहुजन समाज ने उन्हें देखा और सुना है।
यह भी पढ़ें - 8 महीने का सीसीटीवी डेटा गायब! अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाले में SIT की जांच तेज, 250 लोगों से की पूछताछ
रामगोपाल यादव ने हमेशा राजभर और मौर्य को यादवों से कमतर समझा है। वो अपने घर में हमारे लिए अलग बर्तन रखते हैं। पार्टी टूट जाएगी, क्योंकि एक इंटरव्यू में, "सनातन ने कहा है कि सनातन सनातन है, था, और सनातन के साथ जाएगा।"
इसी बीच, ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने लिखा, सनातनियों का दावा करने वाले कौन हैं? बची हुई पार्टी का नेशनल प्रेसिडेंट असली चाचा होगा, क्योंकि वही पार्टी को फिर से खड़ा कर सकता है। दूसरे घमंडी चाचा प्रोफेसर से प्राइमरी स्कूल मास्टर बन जाएंगे, और अखिलेश जी के 'शिव' चाचा इसे सच कर देंगे।