File Photo 
उत्तर प्रदेश

नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ 56 लाख की ठगी

सूर्यकांत तिवारी

नोएडा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा के सेक्टर 36 में ऑनलाइन ट्रेडिंग (online trading) के नाम पर एक व्यक्ति से 1.56 करोड़ रुपये की कथित रूप से ठगी करने का मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर 36 (Noida's Sector 36) स्थित साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि प्रवाल चौधरी ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2021 में कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया तथा ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए उनके साथ समझौता किया। 

यादव ने बताया कि इन लोगों ने शुरुआत में ऑनलाइन ट्रेडिंग में फायदा दिखाकर प्रवाल को अपने विश्वास में लिया तथा कई बार में इन्होंने अपने विभिन्न खातों में उनसे एक करोड़ 56 लाख रुपये डलवा लिये। थाना प्रभारी ने बताया कि बाद में प्रवाल को पता चला कि वह ठगी के शिकार हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  (एजेंसी)

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे