Yamuna Expressway Sleeper Bus Fire: उत्तर प्रदेश में बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में आग लगने 9 लोगों की जलकर मौत हो गई। इस हादसे को लेकर यूपी पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस शिकायत में बस चालक और परिचालक पर लापरवाही बरतने के साथ अन्य कई गंभीर आरोप लगे हैं। एक बस यात्री ने बस चालक पर बीड़ी पीने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने हादसे की वजह की जांच शुरू दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया। सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा, यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
इसके सात ही मुख्यमंत्री ने घटना को संज्ञान में लेते हुए हादसे में मृतकों के परिवार को 2 लाख का मुआवजा और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
हादसे को लेकर एक यात्री ने बस चालक पर बीड़ी पीने आरोप लगाया है। सीएफओ, गौतमबुद्ध नगर प्रदीप कुमार ने हादसे पर जानकारी देते हुए कहा, आज रात्रि को थाना जेवर क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस पर एक बस रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 32 पी ए 8647 कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी, तभी बस में अचानक से आग लगी।
आगे उन्होंने कहा कि सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस के उच्च अधिकारी व स्थानीय पुलिस बल, रेस्क्यू टेंडर व 4 फायर सर्विस यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को पूर्णतः बुझा दिया गया तथा रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। कुल 20 से 25 लोगों को उसमें रेस्क्यू किया गया।
सीएफओ ने नगर प्रदीप कुमार ने बताया कि चालक व परिचालक को हिरासत में लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। घटना में 9 व्यक्ति बस के अंदर जलने व दम घुटने के कारण दुखद मृत्यु अवस्था में मिले हैं। थाना जेवर पुलिस द्वारा मृतकों के शिनात का प्रयास किए जा रहे हैं। यह आग बस के इंजन से स्टार्ट हुई थी। वह फ्यूल होने की वजह से अचानक से आग भयानक हो गई