प्रतीकात्म इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड) 
उत्तर प्रदेश

पेशे से इंजिनियर, पैशन से उग्रवादी...STF ने नोएडा हिंसा के मास्टरमाइंड को तमिलनाडु से दबोचा; ऐसे भड़काई हिंसा

Noida Labour Protest Update: नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार। एनआईटी ग्रेजुएट इंजीनियर पर था 1 लाख का इनाम, व्हाट्सएप के जरिए फैलाता था भड़काऊ संदेश।

सजल रघुवंशी

Noida Violence Mastermind Arrest:  नोएडा में मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने इस मामले के मुख्य आरोपी आदित्य आनंद को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर नोएडा पुलिस कमिश्नर द्वारा 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

नोएडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर आदित्य आनंद को तमिलनाडु के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से पहले आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गौतमबुद्धनगर की अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया था।

एनआईटी से ग्रेजुएट है मास्टरमाइंड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में सामने आया है कि आदित्य आनंद एनआईटी जमशेदपुर से बीटेक कर चुका है और पेशे से इंजीनियर है। इसके बावजूद उसके तार एक उग्र वामपंथी संगठन से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक, वह नोएडा में हुए प्रदर्शन के दौरान लगातार मौके पर मौजूद था और पर्दे के पीछे से पूरी रणनीति तैयार कर रहा था।

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को उकसाया

उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने क्यूआर कोड के माध्यम से कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए थे, जिनमें हजारों लोगों को जोड़ा गया। इन ग्रुप्स के जरिए वह भड़काऊ संदेश फैलाता था और लोगों को हिंसा के लिए उकसाता था। अधिकारियों का कहना है कि आदित्य आनंद ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक रूप देने की साजिश रची और इसमें उसकी भूमिका मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आई।

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

आदित्य आनंद की गिरफ्तारी के बाद भी एसटीएफ का अभियान जारी है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है