नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सौजन्य-IANS) 
उत्तर प्रदेश

UP के इतिहास में बड़ा दिन: आज से चालू हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें लखनऊ और बेंगलुरु फ्लाइट की टाइमिंग

Noida International Airport First Flight: उत्तर प्रदेश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट से आज कमर्शियल फ्लाइट्स उड़ाने भरेंगी। यहां जानें पूरा शेड्यूल।

प्रिया जैस

Jewar Airport Commercial Flights: उत्तर प्रदेश के विकास के लिए आज ऐतिहासित दिन है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से वाणिज्यिक उड़ान सेवाओं की शुरुआत होने जा रही है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े एविएशन, लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी हब के रूप में अपनी नई पहचान की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क को सोमवार को एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से 15 जून यानी आज वाणिज्यिक उड़ान (कमर्शियल फ्लाइट) सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ होगा।

एयरपोर्ट पहुंचे जमीन देने वाले किसान

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज पहली उड़ानों के साथ कामकाज शुरू हो गया है। एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान उद्घाटन वाली उड़ान से लखनऊ जाएंगे।

इंडिगो एयरलाइंस करेगी संचालन

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में इंडिगो एयरलाइंस पहली लॉन्च कैरियर के रूप में उद्घाटन उड़ानों का संचालन करेगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहली उद्घाटन उड़ान संख्या 6ई-2278 सुबह 7:05 बजे लखनऊ से 8:05 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद यही विमान 8:35 बजे नोएडा से बेंगलुरु के लिए रवाना होगा और 11:05 बजे बेंगलुरु पहुंचेगा। वापसी में 6ई-2279 दोपहर 3:45 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरकर 6:20 बजे नोएडा पहुंचेगी तथा शाम 6:55 बजे नोएडा से लखनऊ के लिए रवाना होकर रात 8:00 बजे राजधानी पहुंचेगी।

नया एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना के अनुरूप विकसित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों के लिए एक नए एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित होगा। इंडिगो ने घोषणा की है कि वह चरणबद्ध तरीके से इस एयरपोर्ट को देश के 16 से अधिक प्रमुख शहरों से जोड़ेगी।

जेवर एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के बदलते आर्थिक और औद्योगिक परिदृश्य का प्रतीक माना जा रहा है। एक्सप्रेसवे, मेट्रो, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर और औद्योगिक निवेश की श्रृंखला में यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास मॉडल की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो प्रदेश को देश के प्रमुख एविएशन, व्यापार और लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न