पहले प्यार से सजाकर फिर मिट्टी में दफनाई बिटिया, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

तिलक लगाया, नए कपड़े पहनाए... फिर जिंदा दफ्न कर दी गई नवजात, मिट्टी से निकली कराह ने बचाई जान

UP Crime: शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र में रविवार सुबह इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। एक सप्ताह की मासूम बच्ची को तिलक लगाकर, नए कपड़े पहनाकर मिट्टी में जिंदा दफना दिया गया।

प्रतीक पाण्डेय

UP News: शाहजहांपुर के जैतीपुर इलाके के गौहावर गांव के रहने वाले बबलू रविवार सुबह टहलने निकले थे। जब वे भुड़िया की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें बहगुल नदी किनारे से किसी बच्चे के रोने की हल्की आवाज सुनाई दी। पहले तो उन्हें शक हुआ, लेकिन जैसे-जैसे वे आवाज की दिशा में बढ़े, उनका दिल दहल गया।

मिट्टी में एक छोटी बच्ची का हाथ बाहर निकला था और हथेली पर गहरे जख्म थे, खून बह रहा था और लगता था कि जानवरों ने उसे नोचना शुरू कर दिया था।

नए कपड़े, माथे पर तिलक

मिट्टी से आवाज सुनाई देने के बाद बबलू ने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई इतेश तोमर ने बच्ची को मिट्टी से बाहर निकाला। बच्ची की सांसें चल रही थीं, लेकिन वह बेहद कमजोर हालत में थी। ग्रामीणों ने उसे तौलिये में लपेटा और कभी किसी ने तो कभी किसी पुलिसकर्मी ने गोद में झुला बनाकर उसे सुलाया। बच्ची के शरीर पर नए कपड़े थे और माथे पर तिलक भी लगा था। इससे यह संदेह गहराया कि बच्ची का छठी संस्कार या नामकरण समारोह किया गया होगा और उसके तुरंत बाद उसे दफना दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बेटी होने के कारण या अनचाही संतान मानकर यह क्रूरता की गई होगी।

स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार, ऑक्सीजन सपोर्ट पर बेटी

बच्ची को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची लगभग 15 दिन की है और उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. सजर ने बताया कि बच्ची की नाक और मुंह में मिट्टी नहीं भर पाई थी, इसीलिए वह सांस ले पा रही थी। उसकी हथेली पर किसी जानवर के काटने से गंभीर चोट है, जिससे लगातार खून बह रहा था।

सीसीटीवी कैमरा बताएगा किसकी है बिटिया!

यूपी पुलिस ने अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर गौरव त्यागी ने बताया कि आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है और ग्राम पंचायत भवनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चाइल्डलाइन की टीम भी बच्ची को देखने अस्पताल पहुंची। पुलिस का कहना है कि बच्ची को जिंदा दफन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अभी तक किसी की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज