प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में अवैध संबंध के शक पर मां-बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से मिली एक खबर के अनुसार यहां के एक गांव में कथित तौर पर अवैध संबंध के शक में एक युवक और उसकी मां की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई।

राहुल गोस्वामी

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से मिली एक खबर के अनुसार यहां के एक गांव में कथित तौर पर अवैध संबंध के शक में एक युवक और उसकी मां की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आज बताया कि, लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि घटना बीते सोमवार देर रात चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव की है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव निवासी शनि और श्रवण को शक था कि गांव के ही रहने वाले कल्लू उर्फ सर्वजीत दिवाकर (22) का उनकी बहन से अवैध संबंध है। उन्होंने बताया कि बीती रात शनि, श्रवण और उनकी मां शांति देवी ने सर्वजीत के घर पर हमला बोल दिया।

घटना पर SP सिंह ने बताया कि, तीनों ने सर्वजीत और उसकी मां संगीता (49) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किये जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सर्वजीत के पिता की तहरीर पर शनि, श्रवण और उसकी मां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चरवा के थाना प्रभारी जगदीश कुमार, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक और बीट के सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि एक आरोपी श्रवण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने चार टीम गठित की हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा