Moradabad SP City Ranvijay Singh Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बुजुर्ग महिला और पुलिस की वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत का एक चेहरा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भीषण गर्मी और जाम के बीच एक बुजुर्ग महिला की मदद करते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला बीच सड़क पर बेहाल हालत में पुलिस गाड़ी का सहारा लेकर रुक गई थी। महिला से ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। उनकी हालत देखकर एसपी सिटी रणविजय सिंह ने तुरंत उनके पास पहुंचे। एसपी के पास आते ही महिला वहीं सड़क पर बैठ गई।
एसपी सिटी ने उनसे बातचीत की और फिर एक बाइक वाले को रुकवाकर बुजुर्ग महिला को उनके गंतव्य स्थान तक भिजवाने की व्यवस्था की। सोशल मीडिया पर मुरादाबाद एसपी सिटी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
एसपी सिटी की इस संवेदनशील पहल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पुलिस अधिकारी के इस मानवीय व्यवहार की जमकर सराहना कर रहे हैं। वायरल वीडियो ने उत्तर प्रदेश पुलिस की उस छवि को भी मजबूती दी है, जिसमें कानून-व्यवस्था के साथ जरूरतमंदों की मदद और संवेदनशीलता को भी पुलिसिंग का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
एसपी सिटी रणविजय सिंह की इस पहल को लोग खाकी के मानवीय चेहरे की मिसाल बताते हुए ऐसे संवेदनशील पुलिस अधिकारियों को सलाम कर रहे हैं।