प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

अकेलापन बना दुश्मन… मुरादाबाद में 89 साल के रिटायर्ड DSP ने खुद को मारी गोली, पत्नी की यादों ने ली जान

DSP Suicide Case: मुरादाबाद में पत्नी की मौत के बाद अकेलेपन से जूझ रहे 89 वर्षीय रिटायर्ड डीएसपी लखपत सिंह ने लाइसेंसी राइफल से खुदकुशी कर ली। वो पत्नी के जाने के बाद से दुखी थे।

प्रतीक पाण्डेय

Moradabad retired DSP Suicide: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव में मंगलवार को यूपी पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी लखपत सिंह ने अपनी ही लाइसेंसी राइफल से खुद को खत्म कर लिया। घटना के पीछे का कारण उनका अकेलापन बताया जा रहा है।

अमूमन सुबह जल्दी जागने वाले 89 वर्षीय लखपत सिंह जब काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनके बड़े बेटे सतवीर ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो खिड़की से अंदर झांकने की कोशिश की गई। अंदर का दृश्य रूह कंपा देने वाला था। बिस्तर पर लखपत सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा था और पास में ही उनकी वो लाइसेंसी राइफल रखी थी। सूचना मिलते ही छजलैट थाना पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू किए।

हमसफर के बिछड़ने का गहरा जख्म

यूपी पुलिस की शुरुआती जांच और परिवार से मिली जानकारी एक बेहद भावुक कर देने वाले सच की ओर इशारा करती है। लखपत सिंह अपनी पत्नी के बेहद करीब थे, जिनका निधन बीते साल 27 दिसंबर 2025 को हो गया था। जीवनसंगिनी के चले जाने के बाद से 1995 में रिटायर हुए यह अफसर पूरी तरह टूट चुके थे।

परिजनों का कहना है कि वे पिछले कुछ महीनों से बहुत गुमसुम रहने लगे थे और ज्यादातर समय अपने कमरे में अकेले बिताते थे। शायद उस खाली कमरे की दीवारों में वे अपनी पत्नी की यादें तलाशते थे, और यही मानसिक तनाव अंततः एक जानलेवा डिप्रेशन में बदल गया।

खामोश कमरा बयां कर रहा था आखिरी पलों की दास्तां

फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के आंकड़ों के मुताबिक, लखपत सिंह ने अपनी राइफल को अपनी ठुड्डी के नीचे रखा और ट्रिगर दबा दिया। गोली इतनी नजदीक से चली थी कि उनके चेहरे और सिर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने उनकी राइफल को जब्त कर लिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस आत्मघाती कदम के पीछे केवल अकेलापन ही था या कोई और वजह।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO