पीएम मोदी ने अयोध्या राम मंदिर पर फहराया धर्मध्वज (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

सदियों की वेदना को विराम...धर्म ध्वज फहराने के PM मोदी का भावुक संदेश, बोले- आज दुनिया राममय हो गई

PM Modi in Ayodhya: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वैदिक मंत्रों और "जय श्री राम" के नारों के बीच अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया। इसके बाद एक भावुक संदेश भी दिया।

अभिषेक सिंह

Ayodhya Ram Mandir: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वैदिक मंत्रों और "जय श्री राम" के नारों के बीच अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया। ध्वजारोहण समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन राव भागवत और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। समारोह के दौरान PM मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया राममय हो गई है।

अयोध्या में पीएम मोदी ने कहा, "सदियों की वेदना को विराम मिल गया है, सदियों के घाव भर रहे हैं। सदियों का संकल्प पूरा हो रहा है। आज उस यज्ञ की अंतिम आहुति है जिसकी आग 500 सालों से जल रही थी। एक ऐसा यज्ञ जो आस्था में कभी डगमगाया नहीं, विश्वास में कभी डगमगाया नहीं।"

'नहीं दरिद्र, कोउ दुखी ना दीना'

अयोध्या राम मंदिर से पीएम ने देश को वेलफेयर का संदेश दिया। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरित मानस की पंक्ति दोहराते हुए कहा- नहीं दरिद्र, कोउ दुखी ना दीना। यह संदेश बताता है कि विकसित भारत की संकल्पना में कोई भी दुखी और दरिद्र नहीं रहना चाहिए।

पूरी दुनिया राममय हो गई: PM

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अयोध्या शहर भारत की सांस्कृतिक चेतना में एक और मोड़ देख रहा है। आज पूरा भारत ही नहीं, पूरी दुनिया राममय हो गई है। हर राम भक्त के दिल में, बेमिसाल संतोष, असीम आभार और अपार, पारलौकिक आनंद है।

PM ने बताया धर्म ध्वज का महत्व

राम मंदिर से पीएम मोदी ने कहा कि ध्वज संघर्ष से निर्माण की गाथा है, सदियों से संजोए गए सपनों का साकार रूप है। यह झंडा संतों की तपस्या और समाज की भागीदारी का सार्थक परिणाम है। यह धर्मध्वजा सिर्फ एक झंडा नहीं है; यह भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का झंडा है। इसका भगवा रंग इस पर लिखी सूर्यवंश की कीर्ति, इस पर लिखा ॐ शब्द और इस पर छपा कोविदार वृक्ष रामराज्य की महिमा को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक जब हम भारत की आजादी के 100 साल पूरे करेंगे, हमें एक विकसित भारत बनाना होगा। अयोध्या में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या शहर भारत की सांस्कृतिक चेतना में एक और महत्वपूर्ण मोड़ देख रहा है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह का यह क्षण अनोखा और असाधारण है।

दानदाता भक्तों को दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा कि इस खास मौके पर, मैं राम भक्तों और उन सभी लोगों को बधाई देता हूं जिन्होंने राम मंदिर बनाने के लिए दान दिया या किसी भी तरह से मदद की। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह पवित्र झंडा इस बात का सबूत होगा कि आखिर में झूठ पर सत्य की जीत होती है।

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ