मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी (सोर्स- फोटो नवभारत) 
उत्तर प्रदेश

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास प्रदर्शनी का आयोजन, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया उद्घाटन

Mathura News: मथुरा कलेक्ट्रेट में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण ने किया। यहां उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का अवलोकन किया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Mathura Development Exhibition: केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं विकास के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

दिखी विकास यात्रा की झलक

विकास प्रदर्शनी में विकास यात्रा की अदभूत झलक देखने को मिली। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई।

मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने स्टॉलों का किया निरीक्षण

इस अवसर पर गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है, जिससे गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

इस दौरान मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए ताकि पात्र व्यक्ति उनका लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। प्रदर्शनी का विषय “विश्वास, विकास, सफल, संवेदनशील, सुशासन, सेवा एवं जनकल्याण के 12 वर्ष” रहा, जिसमें सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

बता दें कि पिछले 12 सालों से सत्ता पर काबिज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी 10 जून को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 60 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ कर भारत पर लगातार सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए है। इस असवर पर प्रत्येक जिलों में प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की विकास योजनाओं व उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया जा रहा है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए