मेरठ-सहारनपुर एमएलसी चुनाव की वोटिंग जारी (सोर्स: नवभारत लाइव)
मेरठ

Meerut MLC Election: 18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला; भाजपा, सपा और शिक्षक संगठनों की प्रतिष्ठा दांव पर

Meerut MLC Election: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों पर मतदान जारी है। मेरठ में 31 मतदान केंद्रों के 107 बूथों पर वोटिंग हो रही है। पुलिस और प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

कपिल सोनी, नमिता प्रजापति

Highlights

  • कुल 18 उम्मीदवार लड़ रहे शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों पर चुनाव

  • सीसीटीवी और वेबकास्टिंग के जरिए मतदान केंद्रों की निगरानी

  • सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा मतदान

Meerut MLC Election Continues: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों पर मतदान जारी है। दोनों सीटों पर कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। लेकिन मतदान के दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल खासे नाराज़ दिखाई दिए। नाराज़ होने की वजह उन्होंने वोट काटना बताया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि, काफी लोगों के वोट इसलिए नहीं बन पाए क्योंकि, कम्प्यूटर फिडिंग करने वाले कर्मचारियों ने अपने कार्य में लापरवाही बरती। अगर काम में लापरवाही नहीं बढ़ती जाती तो काफी लोग वोट डाल सकते थे।

विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि इसका जीता जागता प्रमाण किया है कि उनके घर से 6 लोगों ने फॉर्म भरा था। लेकिन सिर्फ चार लोगों के ही वोट बन पाए। जिसकी शिकायत वह चुनाव आयोग से करेंगे। आपको बता दें कि, चुनाव आयोग पर सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइनें लगनी शुरू हो गईं। सुबह 11 बजे तक स्नातक सीट पर 11.47% और शिक्षक सीट पर 11.2% मतदान दर्ज किया गया। 31 मतदान केंद्रों के 107 बूथों पर वोटिंग हो रही है। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा।

स्नातक सीट पर 1.28 लाख मतदाता पंजीकृत

स्नातक सीट पर 1.28 लाख से अधिक और शिक्षक सीट पर करीब 64 हजार मतदाता पंजीकृत हैं। पूरे खंड में स्नातक सीट के लिए 127 और शिक्षक सीट के लिए 121 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र मेरठ-सहारनपुर खंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिनेश गोयल और सपा के प्रमेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा अमित कुमार जैन, दुष्यंत, मोहम्मद अकरम रजा, राहुल कुशवाहा, विक्रांत त्यागी और विजय कुमार त्यागी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर कुल 1,28,595 मतदाता हैं। इनके लिए 127 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

दरअसल, सहारनपुर खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मेरठ शहर में आज सुबह से ही भारी चहल-पहल देखी जा रही है। लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लेने के लिए मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। जिला प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे मेरठ जनपद में कुल इकतीस मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनके भीतर एक सौ सात पोलिंग बूथों पर वोट डालने की प्रक्रिया चल रही है। इनमें से सतहत्तर बूथ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए और तीस बूथ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए तय किए गए हैं।

मेरठ-सहारनपुर एमएलसी चुनाव की वोटिंग जारी

8 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए जिले भर में लगभग आठ हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही संवेदनशीलता को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों के जरिए वेब कास्टिंग और लाइव निगरानी की जा रही है, जिसका सीधा नियंत्रण मुख्य कंट्रोल रूम से हो रहा है। बैलेट पेपर के माध्यम से हो रहा यह मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो चुका है, जो शाम चार बजे तक लगातार जारी रहेगा।

इस बार मेरठ जिले के कुल बाईस हजार एक सौ पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें स्नातक क्षेत्र के पंद्रह हजार छह सौ और शिक्षक क्षेत्र के छह हजार पांच सौ मतदाता शामिल हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच माना जा रहा है, जहां भाजपा ने दिनेश गोयल को और सपा ने प्रमेंद्र सिंह भाटी को मैदान में उतारा है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं ताकि मतदान बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर