महापंचायत (सोर्स- फोटो नवभारत)
मेरठ

मेरठ में 1 सितंबर को किसानों की महापंचायत; राकेश टिकैत होंगे मुख्य अतिथि, जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

Farmers Mahapanchayat: मेरठ में 1 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत होगी। राकेश टिकैत मुख्य अतिथि होंगे। किसान बिजली, खाद, गन्ना भुगतान और अन्य समस्याओं को लेकर कमिश्नरी घेराव करेंगे।

कपिल सोनी, स्निग्धा श्रीवास्तव

Meerut Farmers Mahapanchayat: भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के आव्हान पर एक सितम्बर यानी मंगलवार को महापंचायत होने जा रही है। जिसमें मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शामिल होंगे।महापंचायत में हजारों किसान अपने अपने ट्रैक्टरों के साथ शामिल होंगे।

किसानों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

किसानों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सैकड़ों ग्रामों में किसानों के साथ बैठकें कर किसान समस्याओं पर चर्चा की। जिसमें किसानों ने बढ़े बिजली लोड, खाद समितियों में खाद और ब्याज घोटाला, चीनी महंगी होने से किसानों को लाभांश न मिलना, गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य, तहसीलों में लेखपाल अन्य अधिकारियों द्वारा किसानों का शोषण किया जाना रही।

21 जुलाई को अपर मंडलायुक्त अमित कुमार को सौंपा ज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि इन सभी समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने 21 जुलाई को अपर मंडलायुक्त अमित कुमार को ज्ञापन सौंप दिया था। लेकिन, किसी भी समस्या का समाधान नहीं होने पर अब किसानों ने महापंचायत कमिश्नरी घेराव का आव्हान किया है।

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी एवं किसानों ने समस्या समाधान का संकल्प लिया है, अन्यथा जेल भरो अनिश्चितकालिन आंदोलन करने का भी आव्हान किया है। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने शहर वासियों से कमिश्नरी के आसपास के रस्ते के वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है। जिससे आमजन को कोई परेशानी न हो सके और किसी प्रकार का जाम न लगे।

SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी

भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, 7.8% रही GDP ग्रोथ, PM मोदी ने बताया निराशावादी लोगों की हार

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल! सपाइयों को दिया जीत का महामंत्र, कल से बूथ लेवल पर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता