सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल  (फोटो- सोशल मीडिया)
मेरठ

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

Meerut Murder Case: मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने सौरभ राजपूत की हत्या के दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल को फांसी की सजा सुनाई। मामले में 13 महीने तक मुकदमा चला।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • मेरठ की अदालत ने सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल को मौत की सजा सुनाई।

  • 30 सितंबर को दोनों को दोषी ठहराया गया था, जबकि सजा पर फैसला 14 अक्टूबर को आया।

  • करीब 13 महीने चले ट्रायल में 126 तारीखों पर सुनवाई और 22 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज हुए।

Meerut Blue Drum Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में दोषी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई गई है। दोनों आरोपियों को जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था।

इस मामले में जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने 30 सितंबर को मुस्कान और साहिल को दोषी ठहराया था। इसके बाद अदालत ने सजा सुनाने के लिए 14 अक्टूबर की तारीख तय की थी।

13 महीने तक चला मुकदमा

सौरभ राजपूत हत्याकांड का ट्रायल जुलाई 2025 में शुरू हुआ था। करीब 13 महीने तक चली कानूनी प्रक्रिया के दौरान 126 तारीखों पर सुनवाई हुई। इस दौरान 22 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए गए। आखिरकार, अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई।

सौरभ के परिवार ने की थी फांसी की मांग

सौरभ राजपूत के परिवार ने अदालत से दोनों दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की थी। सौरभ के भाई राहुल ने कहा था कि परिवार को शुरू से न्याय मिलने की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि उनकी मांग थी कि भाई की हत्या करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिले।

नीले ड्रम की वजह से देशभर में चर्चा में आया था मामला

सौरभ राजपूत हत्याकांड पिछले साल मार्च में सामने आया था। सौरभ का शव उसके घर में एक नीले ड्रम के अंदर मिला था। पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और मुस्कान के प्रेमी साहिल को गिरफ्तार किया था।

आरोप था कि दोनों ने सौरभ की हत्या करने के बाद उसके शव को नीले ड्रम में छिपा दिया था। इस घटना ने देशभर में लोगों का ध्यान खींचा था। पुलिस ने 19 मार्च 2025 को मुस्कान रस्तोगी और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल