Wife Killed Husband With Cobra Snake: देश के कई हिस्सों से प्रेम संबंध में पत्नियों द्वारा पति की हत्या किए जाने के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से भी सामने आया है। मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र से पति की हत्या का मामला सामने आया है। लव मैरिज होने के बावजूद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की सांप से डंसवाकर हत्या कर दी। सबसे पहले इसे आकस्मिक मौत का मामला माना जा रहा था, लेकिन जब पुलिस ने आगे जांच की तो यह हत्या का मामला निकला। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए जहरीले कोबरा सांप का इस्तेमाल किया। हत्या के पीछे 20 लाख रुपये की बीमा राशि और प्रेम संबंध वजह बताए गए हैं। इस वीडियो में देखिए कैसे पत्नी दामिनी ने अपने 35 साल के पति अतुल पंवार की हत्या की और कैसे सभी को गुमराह किया।