सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

पति को मारकर ड्रम में भरने वाली मुस्कान बनना चाहती है वकील, खुद लड़ेगी केस

पति सौरभ राजपूत को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान वकील बनना चाहती है। जेल में बंद मुस्कान ने अपना केस खुद लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उसने जेल प्रशासन को चिट्ठी लिखकर इसकी मांग की है।

अक्षय साहू

मेरठ: पति सौरभ राजपूत को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान वकील बनना चाहती है। मेरठ जेल में बंद मुस्कान ने अपना केस खुद लड़ने की इच्छा जाहिर की है। मुस्कान को सरकार की ओर से वकील दिया गया है, लेकिन परिवार से किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिलने के कारण उसने अपने केस खुद लड़ने की इच्छा व्यक्त की है।

मेरठ में 3 मार्च को मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। मामले का खुलासा होने के बाद से ही दोनों मेरठ जेल में बंद हैं। जेल सुपरिटेंडेंट के अनुसार साहिल से मिलने उसकी नानी और भाई आए थे, वे लोग प्राइवेट वकील करने की बात कह रहे हैं। वहीं मुस्कान ने अपना केस खुद लड़ने की पेशकश की है।

8वीं पास है मुस्कान

जानकारी के मुताबिक मुस्कान आठवीं पास है। उसने जेल प्रशासन को चिठ्ठी लिखकर पढ़ाई की मांग की है। जेल प्रशासन के अनुसार मुस्कान और साहिल पिछले 75 दिनों से मेरठ जेल में बंद हैं। इस दौरान साहिल की नानी और भाई कई बार उससे मिलने आए हैं और वो केस के लिए प्राइवेट वकील  करने पर विचार कर रहे हैं। वहीं इस दौरान मुस्कान से मिलने उसका कोई भी परिजन नहीं आया है।

मुस्कान को इससे समझ आ गया है कि उसके परिजनों में कोई भी उसका साथ नहीं देगा।  इसलिए वह खुद वकालत करके अपने केस की पैरवी करना चाहती हैं। मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या करके शव को टुकड़ों में काट दिया था और उसके बाद ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया। यहां तक कि मुस्कान पति की हत्या करने के बाद अपने  प्रेमी साहिल को लेकर हिमाचल टूर पर चली गई, वर्तमान में मुस्कान प्रेग्नेंट है।

पुलिस ने क्या कहा?

मुस्कान की पढ़ाई को लेकर चिठ्ठी लिखने के मामले में जेल प्रशासन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा का कहना है कि जेल में बंदियों केलिए इग्नू सेंटर और इंटर तक की पढ़ाई है, साथ ही बहुत से कोर्स चालू हैं। अब देखना होगा कि मुस्कान की एलएलबीएल की पढ़ाई के लिए क्या नियम हैं, उसकी इच्छा किस तरह से पूरी की जा सकती है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी